फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया' को दी दूसरे जन्मदिन की बधाई

Mon, 24 Apr 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 24 Apr 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Wishes Jhonty Rhodes Daughter India on her 2nd Birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पीएम मोदी ने 'इंडिया' को उसके दूसरे जन्मदिन पर बधाई दी है। दरअसल, 'इंडिया' और कोई नहीं, बल्कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया' को दी दूसरे जन्मदिन की बधाई

PM Modi Wishes Jhonty Rhodes Daughter India on her 2nd Birthday
अपनी बेटी के साथ जॉन्टी रोड्स - फोटो : twitter
रविवार को जॉन्टी की बेटी इंडिया का दूसरा जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की, जिसके जवाब में मोदी ने उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया।" बता दें कि जॉन्टी आईपीएल के चलते दिनों भारत में ही हैं, वे मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं और भारत को अपना दूसरा घर बताते हैं।
 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया' को दी दूसरे जन्मदिन की बधाई

PM Modi Wishes Jhonty Rhodes Daughter India on her 2nd Birthday
अपनी बेटी और पत्नी के साथ जॉन्टी रोड्स - फोटो : NDTV
उनकी बेटी इंडिया का जन्म आईपीएल 2015 के दौरान भारत में ही हुआ था। इसके चलते जॉन्टी ने बेटी का नाम इंडिया रख दिया था। जॉन्टी साउथ के मंदिरों में अपनी बेटी के लिए पूजा भी करवा चुके हैं। जॉन्टी ने बेटी के साथ अपनी फोटो ट्वीट कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी इंडिया, 2 टुडे #लैंडऑफयोर बर्थ।" इस पर मोदी ने जॉन्टी को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया' को दी दूसरे जन्मदिन की बधाई

PM Modi Wishes Jhonty Rhodes Daughter India on her 2nd Birthday
अपने बच्चों के साथ जॉन्टी रोड्स - फोटो : twitter
2015 में जॉन्टी ने कहा था, "इंडिया मिलीजुली संस्कृति, परंपराओं और विरासत वाला देश है और यही वजह है कि मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। यह बहुत आध्यात्मिक देश है, मैं इसे पसंद करता हूं, यहां जिंदगी का बेहतर संतुलन दिखाई पड़ता है।"
विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया' को दी दूसरे जन्मदिन की बधाई

PM Modi Wishes Jhonty Rhodes Daughter India on her 2nd Birthday
अपनी बेटी के साथ डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी अपनी छोटी बेटी की नाम भी भारत पर ही रखा है। उनकी बेटी का नाम 'इंडिरे' है, जिसमें 'इंडि' इंडिया से लिया गया है, वहीं सनराइजर्स से 'रे' लिया गया है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटरों को भारत काफी रास आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed