{"_id":"5c24d67ebdec2256c73ecf47","slug":"pujara-slow-run-rate-may-cost-india-melbourne-test-says-ponting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग ने बनाया पुजारा को विलेन, बोले-'शतकवीर की वजह से तीसरा मैच हार सकती है टीम इंडिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग ने बनाया पुजारा को विलेन, बोले-'शतकवीर की वजह से तीसरा मैच हार सकती है टीम इंडिया'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pujara and ponting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा की 319 गेंद में 106 रन की धीमी पारी के कारण भारत को मेलबर्न टेस्ट में पराजय का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 5
pujara virat
भारत ने पहले दो दिन ढाई रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए जो तीन दशक में ऑस्ट्रेलिया में पहली पारी का सबसे धीमा स्कोर है। पुजारा ने 319 गेंद में 106 रन की पारी खेली। भारत के किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 50 से अधिक नहीं था।
3 of 5
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने 204 गेंद में 82 रन बनाए। पोंटिंग ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, 'भारत अगर यह मैच जीतता है तो यह अच्छी पारी है लेकिन हो सकता है कि इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया को दो बार आउट करने का समय नहीं मिले। इससे उन्हें मैच गंवाना पड़ सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cheteshwar Pujara
उन्होंने कहा, 'पुजारा के रहते रन गति बढ़ाना मुश्किल था। उसने एक और शतक बनाया जो सीरीज में उसका दूसरा शतक है। वह अच्छा खेल रहा है और आउट नहीं होता, लेकिन वह ऐसे बुलबुले के भीतर है जिसमें से रनगति को लेकर वह प्रभावित नहीं होता। उनके पास स्ट्रोक्स खेलने में माहिर बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर वे नहीं आ पाते हैं तो रनगति बड़ा मसला है। ऐसे में टेस्ट जीतना मुश्किल हो जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि भारत की रणनीति उन्हें समझ में नहीं आई। उन्होंने कहा, 'पुजारा के आउट होने के बाद लगा कि वे दिशा से भटक गए हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि क्या करना है। ऐसा लगा कि वे एक ही पारी खेलना चाहते हैं लेकिन उसके लिये काफी रन नहीं बना सके।' उन्होंने कोहली को शार्ट गेंद डालने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।