फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 देशों के क्रिकेटर्स ले रहे राहुल द्रविड़ से ट्रेनिंग, 'द वॉल' तैयार कर रहे जांबाजों की नई फौज

Thu, 17 Oct 2019 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid supervises training of aspiring cricketers from 16 countries at NCA
राहुल द्रविड़

'द वॉल' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ क्रिकेटरों की नई फौज तैयार कर रहे हैं। जी हां, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक राहुल द्रविड़ की देखरेख में 16 राष्ट्रमंडल देशों के लड़कों और लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका आयोजन बीसीसीआई विदेश और खेल मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है। 

Rahul Dravid supervises training of aspiring cricketers from 16 countries at NCA
राहुल द्रविड़

लंदन में 19 अप्रैल 2018 को राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 16 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा और उन्हें एनसीए में भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करने का मौका देगा।
 

Rahul Dravid supervises training of aspiring cricketers from 16 countries at NCA
राहुल द्रविड़ - फोटो : File

एनसीए में अभी बोत्सवाना, कैमरून, कीनिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, युगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, फिजी और तंजानिया के युवा खिलाड़ी (18 लड़के और 17 लड़कियां) प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid supervises training of aspiring cricketers from 16 countries at NCA
बीसीसीआई - फोटो : self

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार यह एक महीने का शिविर एनसीए बेंगलुरू में एक अक्टूबर से शुरू हुआ और इसे 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यहां एनसीए के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ की देखरेख में देश के सर्वश्रेष्ठ कोच उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Dravid supervises training of aspiring cricketers from 16 countries at NCA
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

इसमें कहा गया है, 'प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अलग से ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया गया है। अलग-अलग देशों और पृष्ठभूमि से आने वाले 16 साल तक के क्रिकेटर्स को समझना, क्रिकेट में उनकी योग्यता को तय करना, समस्यों को पकड़ना और उन्हें ठीक करना एक चुनौती थी। भाषा और सांस्कृतिक अवरोधों को भी क्रिकेट के जज्बे के जरिए पार कर लिया गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed