फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranji Trophy: 'ज्यादा वजन...अनुशासनहीनता', इन वजहों से रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से बाहर किए गए पृथ्वी शॉ

Tue, 22 Oct 2024 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और यहां तक कि कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी क्रिकेटरों को अभ्यास सत्र में काफी निरंतरता रखने के लिए कहा जाता है। दूसरी ओर शॉ सस्ते में आउट होने के बाद भी कुछ प्रैक्टिस सेशन को मिस करते हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy: 'Overweight, indiscipline', due to these reasons Prithvi Shaw was dropped from Mumbai team
पृथ्वी शॉ - फोटो : IPL/BCCI
पृथ्वी शॉ के क्रिकेटिंग करियर को एक और झटका लगा है। इस सलामी बल्लेबाज को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, टीम प्रबंधन ने उनके टीम से बाहर होने के सही कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह व्यापक रूप से बताया जा रहा है कि कोच फिटनेस और अनुशासन के प्रति उनके रवैये से खुश नहीं हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति, जिसमें संजय पाटिल (अध्यक्ष), रवि ठाकर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पोवार और विक्रांत येलिगेटी शामिल हैं, उन्होंने कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच के लिए शॉ को बाहर रखने का फैसला किया है।
Ranji Trophy: 'Overweight, indiscipline', due to these reasons Prithvi Shaw was dropped from Mumbai team
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबक, शॉ की अनुशासनहीनता महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गई है। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन शॉ को रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर करके सबक सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ पर नेट सेशन में देर से रिपोर्ट करने का भी आरोप है। इससे भी टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पृथ्वी नेट सेशन को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अनियमित भी हैं। कई लोग उन्हें अधिक वजन वाला भी मानते हैं, जो उस पेशे के प्रति अनुशासन की कमी को भी दर्शाता है जिसमें वह हैं।
Ranji Trophy: 'Overweight, indiscipline', due to these reasons Prithvi Shaw was dropped from Mumbai team
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और यहां तक कि कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी क्रिकेटरों को अभ्यास सत्र में काफी निरंतरता रखने के लिए कहा जाता है। दूसरी ओर शॉ सस्ते में आउट होने के बाद भी कुछ प्रैक्टिस सेशन को मिस करते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शॉ को बाहर करने का फैसला सिर्फ प्रबंधन और चयनकर्ताओं का फैसला नहीं था। यहां तक कि कप्तान और कोच भी उन्हें टीम से बाहर रखने को तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji Trophy: 'Overweight, indiscipline', due to these reasons Prithvi Shaw was dropped from Mumbai team
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शॉ का करियर मैदान के बाहर की समस्याओं के कारण काफी निराशाजनक रहा है। शॉ ने इस सत्र में अब तक जो दो रणजी मैच खेले हैं उनमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ सात और 12 तथा महाराष्ट्र के खिलाफ एक और नाबाद 39 रन बनाए हैं। शॉ फिलहाल टीम इंडिया की वापसी की जुगाड़ में हैं और ऐसे में उनकी यह छवि से उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकते है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed