सब्सक्राइब करें

राशिद खान ने तूफानी अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, 'जहांपनाह! तुस्सी ग्रेट हो, तोहफा कबूल करो'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
rashid khan hit half century on his birthday against bangladesh in asia cup 2018 
rashid khan

एशिया कप में गुरुवार को खेले गए छठे मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर और 'बर्थडे ब्वॉय' राशिद खान ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर खुद को जन्मदिन का तोहफा दिया।



बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्ले और फिर गेंद से इस 20 वर्षीय होनहार ने कमाल कर दिया।

rashid khan hit half century on his birthday against bangladesh in asia cup 2018 
rashid khan

काफी कम उम्र में विश्व क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान का आज जन्मदिन है। वह गुरुवार को 20 साल के हो गए। जन्मदिन के इस मौके पर उन्होंने खुद को एक शानदार तोहफा दिया।

 

rashid khan hit half century on his birthday against bangladesh in asia cup 2018 
rashid khan

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे छठे मुकाबले में राशिद खान ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है।

अर्धशतक जड़ते ही साथी खिलाड़ी गुलबदीन नाईब ने उन्हें आदाब किया और मानो कह रहे हो, 'जहांपनाह! तुस्सी ग्रेट हो, तोहफा कबूल करो'। राशिद यही नहीं रूके 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जमाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rashid khan hit half century on his birthday against bangladesh in asia cup 2018 
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
 

विज्ञापन
rashid khan hit half century on his birthday against bangladesh in asia cup 2018 
rashid khan

सबसे कम उम्र में वन-डे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले राशिद खान का जन्म 20 सितंबर 1998 को अफगानिस्तान में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया ने पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने राशिद खान को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed