{"_id":"5ad6f5364f1c1ba6018b52e7","slug":"rcb-captain-virat-kohli-says-i-dont-really-want-to-wear-orange-cap-right-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: हार से निराश विराट ने फेंकी ऑरेंज कैप, बताई ना पहनने की वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: हार से निराश विराट ने फेंकी ऑरेंज कैप, बताई ना पहनने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में खेले गए 14वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से करारी मात दी। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। इसके बावजूद भी आरसीबी की टीम यह मैच जीत नहीं सकी। विराट ने इस दौरान विराट ने 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही विराट फिलहाल आईपीएल के टॉप स्कोरर बन गए हैं। अगली स्लाइड में जानिए विराट ने क्यों नहीं पहने ऑरेंज कैपः-
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ipl
बता दें कि 4 मैचों में कोहली 201 रन बनाकर ऑरेंज कैप के दावेदार बन गए हैं। इस मामले में विराट ने राजस्थान के संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। संजू ने तीन मैच में 178 रन बनाए हैं। संजू ने आरसीबी के ही खिलाफ ही 92 रनों की शानदार पारी खेल कर ही ऑरेंज कैप हासिल की थी।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : crictracker
मैच खत्म होने के बाद जब कोहली को ऑरेंज कैप पहनने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि, मैं वाकई अभी इसे नहीं पहनना चाहता। मैं अभी इसे दूर रखना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद कोहली ने कहा, 'एक या दो बड़ी साझेदारी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती, लेकिन आज हमारा खेल अच्छा नहीं रहा। उन्होंने मुंबई इंडियन्स की तारीफ करते हुए कहा कि 2 विकेट जल्दी गिरने के बावजूद भी मुंबई ने मैच में बेहतरीन वापसी की। हमें कोई मौका नहीं मिला। वे निडर होकर खेल रहे थे। हमने अपनी कड़ी मेहनत करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।'
विज्ञापन
5 of 5
rcb
- फोटो : pti
बता दें कि मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन ही बना सकी और उसे 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।