{"_id":"6290c5467fe1c860a93e70a8","slug":"reasons-for-gujarat-titans-dominance-in-ipl-2022-captain-hardik-resposibility-and-new-star-in-every-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: कप्तान हार्दिक जिम्मेदारी से खेले, हर मैच में अलग खिलाड़ी ने दिलाई जीत, ये हैं गुजरात की जीत के 10 कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: कप्तान हार्दिक जिम्मेदारी से खेले, हर मैच में अलग खिलाड़ी ने दिलाई जीत, ये हैं गुजरात की जीत के 10 कारण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 12:28 AM IST
सार
गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन शानदार अंदाज में खेली है। टूर्नामेंट की शुरुआत में गुजरात को कमजोर आंका गया था, लेकिन पहले मैच ही यह टीम चैंपियन की तरह खेली और अपने पहले टूर्नामेंट में ही खिताब जीता।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2022 में गुजरात के स्टार खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। गुजरात की टीम पहली बार टूर्नामेंट में खेल रही थी और उसने पहला खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस सीजन गुजरात की टीम पहले मैच से ही चैंपियन की तरह खेली और पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक की टीम का दबदबा रहा। यहां हम गुजरात के दबदबे की 10 वजह बता रहे हैं।
1. कप्तान हार्दिक जिम्मेदारी से खेले
2 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या को जब टीम की कमान सौंपी गई थी तो किसी ने यह नहीं कहा था कि हार्दिक कप्तान के रूप में सुपरहिट होने वाले हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी मिलते ही हार्दिक पूरी तरह से बदल गए। छठे या सातवें नंबर पर आकर ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने वाला बल्लेबाज अब तीसरे या चौथे नंबर खेलने लगा और जिम्मेदारी के साथ लगातार लंबी पारियां खेली। शुरुआती विकेट गिरने पर टीम को संभाला। हार्दिक ने इस सीजन 450 से ज्यादा रन बनाए उनका औसत भी 45 के करीब रहा। गेंद के साथ भी उन्होंने अहम मौकों पर विकेट निकाले और साझेदारियां तोड़ी।
कप्तान के रूप में उनके फैसले सही साबित हुए। टीम चयन से लेकर डीआएस और गेंदबाजों को सही तरीके से चलाने तक हर मामले में हार्दिक सुपरहिट रहे।
2. हर मैच में नया चैंपियन मिला
3 of 11
राहुल तेवतिया और राशिद खान
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन गुजरात के लिए हर मुकाबले में नए खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली और अपनी टीम को जीत दिलाई। कभी राहुल तेवतिया तो कभी राशिद खान और डेविड मिलर ने मैच खत्म किया। गिल और साहा ने भी मैच जिताऊ पारियां खेली। हार्दिक ने लगातार रन बनाए। साई सुदर्शन, यश दयाल, मोहम्मद शमी और लोकी फर्ग्यूसन ने भी अपने दम पर मैच जिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. मजबूत गेंदबाजी
4 of 11
मोहम्मद शमी
- फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही गुजरात की गेंदबाजी को मजबूत माना जा रहा था और पूरे सीजन दिखा भी ऐसा ही। अधिकतर मैचों में शमी की अगुवाई में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राशिद खान और फर्ग्यूसन भी सुपरहिट रहे। यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने भी अहम मौकों पर विकेट दिलाए। अधिकतर मैचों में गुजरात ने विपक्षी टीम को शुरुआती झटके दिए और बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने आसानी से छोटे लक्ष्य का पीछा कर लिया।
विज्ञापन
4. हर खिलाड़ी ने अपना काम किया
5 of 11
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की उम्र
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम में टी20 के बहुत बड़े नाम नहीं थे, लेकिन हर खिलाड़ी ने अपना काम बखूबी किया। तेवतिया ने बहुत बड़ी पारियां नहीं खेली, लेकिन शानदार अंदाज में मैच खत्म किए। आखिरी गेंद में छक्का लगाकर मैच जिताया फिर राशिद ने आखिरी दो गेंदों में छक्का लगाकर मैच जिताया। मिलर ने अपने दम पर दो मैच जिताए। हार्दिक ने पारी को संभाला। गिल का बल्ला चला तो उन्होंने लंबी पारियां खेली। साहा बेहतरीन बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। यह टीम किसी एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं थी। सभी साथ मिलकर अच्छा खेले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।