सब्सक्राइब करें

World Cup: भारत के इस विस्फोटक बैटर के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कहा- वह डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

भारत को आने वाले कुछ महीनों में काफी मैच खेलने हैं। इसके लिए टीम इंडिया टीम तैयार करने में जुटी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान पोंटिंग का मानना है कि भारत के पास एक ऐसा बल्लेबाज है जो किसी भी मुश्किल वक्त से टीम इंडिया को बाहर निकालने में माहिर है। 

विज्ञापन
Ricky Ponting Compares Suryakumar Yadav to de Villiers Scores 360 Degrees Around the Ground in T20
रिकी पोंटिंग और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। पोंटिंग ने सूर्यकुमार की तुलना एबी डिविलियर्स से की है और कहा है कि उनके पास भी दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी की तरह मैदान में चारों तरफ शॉट मारने की क्षमता है। पोंटिंग ने कहा है कि सूर्यकुमार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।
Trending Videos
Ricky Ponting Compares Suryakumar Yadav to de Villiers Scores 360 Degrees Around the Ground in T20
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड में कहा- सूर्यकुमार मैदान के चारों तरफ शॉट मारने की क्षमता रखते हैं। वह ठीक उसी तरह 360 डिग्री बल्लेबाज हैं जैसा कि एबी डिविलियर्स किया करते थे। वह हर तरह के शॉट खेल सकते हैं। चाहे वह लेट कट हो या विकेटकीपर के सिर के ऊपर से लगाया शॉट। वह ग्राउंडेड शॉट खेलने में भी माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting Compares Suryakumar Yadav to de Villiers Scores 360 Degrees Around the Ground in T20
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने कहा- सूर्यकुमार लेग साइड में भी अच्छे शॉट लगाते हैं। उनका डीप स्क्वायर लेग पर लगाया गया शॉट देखने लायक होता है। सूर्यकुमार न सिर्फ तेज गेंदबाजों को, बल्कि स्पिन को भी उतनी ही अच्छी तरह से खेलते हैं। वह बेहद आकर्षक खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में होंगे। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में फैन्स उनका खेल एंजॉय करेंगे।
Ricky Ponting Compares Suryakumar Yadav to de Villiers Scores 360 Degrees Around the Ground in T20
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान से जब यह पूछा गया कि सूर्यकुमार को भारतीय टीम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए? इसके जवाब में पोंटिंग ने कहा- मेरा मानना है कि उन्हें टॉप-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि सूर्यकुमार ओपनिंग करें। मुझे लगता है कि उनके लिए नंबर चार सबसे आदर्श होगा। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Ricky Ponting Compares Suryakumar Yadav to de Villiers Scores 360 Degrees Around the Ground in T20
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारतीय टीम को एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं। इसमें ग्रुप स्टेज के अलावा सुपर-4 में भी दोनों का मुकाबला हो सकता है। इसके बाद फाइनल में भी दोनों टीमें खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने आ सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed