{"_id":"5c1655a6bdec2256f13a48ca","slug":"rishabh-pant-breaks-ms-dhoni-and-syed-kirmani-record-of-wicketkeeping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत ने बनाया नया कीर्तिमान, धोनी समेत कई दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत ने बनाया नया कीर्तिमान, धोनी समेत कई दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पर्थ टेस्ट में एक और बड़ा कीर्तमान अपने नाम कर लिया है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी की गेंद पर शॉन मार्श का कैच लेकर सीरीज में अपना 15वां शिकार पूरा किया। बता दें कि यह अब तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेस्ट बेस्ट प्रदर्शन है।
2 of 5
rishabh pant
इससे पहले एडिलेड टेस्ट में पंत ने 11 कैच पकड़े थे। पंत दूसरे टेस्ट में अब तक चार कैच ले चुके हैं। पंत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड सैयद किरमानी, महेंद्र सिंह धोनी ( दो बार) और रिद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 14-14 कैच अपने नाम किए थे।
3 of 5
सैयद किरमानी
पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने 1979-80 में भारत में खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 शिकार किए थे, जिसमें 11 कैच और 3 स्टंम्प शामिल थे। इसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2012-13 और 2014-15 में यह उपलब्धि दो बार हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
धोनी ने पहली बार भारत में खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के नौ खिलाड़ियों को कैच आउट किया था, जबकि पांच बल्लेबाजों को स्टंम्प आउट कर पवेलियन भेजा था। वहीं, उन्होंने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में 13 कैच और एक स्टंम्प के रूप में 14 शिकार किए थे। यह धोनी की आखिरी टेस्ट सीरीज थी।
विज्ञापन
5 of 5
ऋधिमान साहा
- फोटो : BCCI
धोनी और किरमानी के अलावा साहा ने भी एक बार सीरीज में 14 शिकार करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। साहा ने 2016-17 में भारत में ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों को आउट किया था, इसमें 13 कैच और एक स्टम्प आउट शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।