टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर समीक्षा प्रणाली डीआरएस का सटीक फैसला लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद ताजा की। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुक्रवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल रखा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय 62 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुका था।
वीडियो: ऋषभ पंत ने दूसरे टी-20 में लिया डीआरएस का सटीक फैसला, धोनी की दिलाई याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरे और बेन मेक्डरमॉट क्रीज पर जमे हुए थे, जो मेजबान टीम की आखिरी परिपक्व बल्लेबाजी जोड़ी भी थी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस जोड़ी पर भी पूरी तरह दबाव बनाया हुआ था। कुलदीप यादव ने लेग साइड में गेंद डाली, जिस पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच लपका। यादव को लगा कि उन्हें विकेट मिल गया है, जिसके चलते उन्होंने अंपायर से कैच आउट की जोरदार अपील की।
अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के पक्ष में सुनाया। कुलदीप को भरोसा था कि कैरे के ग्लव पर गेंद लगी, जिस पर पंत ने कैच लपका। इसकी वजह से वह डीआरएस लेना चाहते थे। उप-कप्तान रोहित शर्मा तुरंत पंत के पास गए और डीआरएस लेने से पहले युवा विकेटकीपर से विचार-विमर्श किया।
Watch “no drs_edit_0” on #Vimeo https://t.co/sVLtlZGVgy
वीडियो में प्रतीत हो रहा है कि रोहित शर्मा को भी लगा कि कैरे का ग्लव गेंद पर लगा है। कप्तान विराट कोहली भी इस दृश्य में शामिल हुए। कुलदीप को तो पूरा भरोसा था कि बल्लेबाज का ग्लव लगा है और उन्हें रोहित का असांकेतिक समर्थन हासिल था। मगर ऋषभ पंत का मानना था कि ग्लव या बल्ले का हिस्सा गेंद पर नहीं लगा।
पंत ने कप्तान को बताया कि फॉरआर्म पर गेंद लगकर उछली, इसलिए डीआरएस का फैसला लेना सही नहीं होगा। विकेटकीपर ने चाइनामैन को गेंद सौंपी और अगली गेंद डालने का इशारा किया। कप्तान ने भी विकेटकीपर पर भरोसा दिखाते हुए डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया। रिप्ले में दिखा कि कैरे के फॉरआर्म पर लगकर गेंद उछली थी। टीम इंडिया का रिव्यु बर्बाद होने से बच गया।