{"_id":"5b52b99a4f1c1b466d8b6050","slug":"rishabh-pant-have-the-ability-to-become-number-one-wicketkeeper-batsman-says-tarak-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत में भविष्य में भारत का नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज बनने की क्षमता : तारक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत में भविष्य में भारत का नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज बनने की क्षमता : तारक
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 AM IST
दिल्ली के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड में भारत 'ए' के लिए बढ़िया बल्लेबाजी का सिला मिला। मूल रूप से रूड़की (उत्तराखंड) के बाशिंदे ऋषभ पंत को इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरू के तीन टेस्ट मैचों के लिए घोषित भारत की 18 सदस्यीय क्रिकेट टीम के लिए चुना गया गया।
Trending Videos
2 of 5
ऋषभ पंत
इससे पहले ऋषभ पंत ने भारत के लिए अब तक केवल चार टी-20 मैच खेले हैं। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ त्रिकोणीय वन-डे सीरीज के फाइनल में और फिर टांटन में वेस्ट इंडीज 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैच में हाफ सेंचुरी जमा कर यह दर्शाया कि वह रंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rishabh pant
ऋषभ पंत के पहली बार टेस्ट टीम के लिए चुने जाने पर उनके क्रिकेट उस्ताद तारक सिन्हा ने 'अमर उजाला' से बुधवार को कहा, 'जब पिछले साल ऋषभ पंत को भारत की टी -20 टीम में चुना गया था तो वह बहुत ही यंग थे। ऋद्धिमान साहा की चोट के कारण बाहर होने पर दिनेश कार्तिक के साथ ऋषभ पंत को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जाना उनके लिए बड़ा मौका है। ऋषभ पंत में भविष्य में भारत का नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज बनने की क्षमता है।'
4 of 5
rishabh pant
उन्होंने कहा, 'भारत की टेस्ट टीम में अपनी नियमित जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर और मेहनत करने की जरूरत है। वह इस पर मेहनत कर भी रहे हैं। टेस्ट में ऋषभ पंत को कामयाब होने के लिए अपने आक्रामक तेवरों पर कुछ अंकुश रख कर ज्यादा धैर्य से खेलने की जरूरत है। इंग्लैंड में भारत 'ए' के लिए वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैच में अपने पर कुछ अंकुश रख कर ऋषभ पंत ने धैर्य से खेल यह दर्शाया कि उन्हें मैच के हालात के मुताबिक खेलना भी आता है। इंग्लैंड मे खासतौर पर वेस्ट इंडीज 'ए' के खिलाफ नॉटआउट हाफ सेंचुरी जड़ भारत 'ए' जिताकर अपनी छाप छोड़ी।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
तारक कहते हैं, 'ऋषभ पंत की बतौर बल्लेबाज ताकत उनकी गेंद को जल्दी पढने की क्षमता है। क्रिकेट के किसी भी फॉमेट में वही बल्लेबाज किसी भी पिच पर रन बनाने में कामयाब रहता है जो कि गेंद को जल्दी पढ़ लेता है। मिजाज से आक्रामक बल्लेबाजी में यकीन करने वाले ऋषभ पंत जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो वह किसी भी गेंदबाज के नाम से दबाव में नहीं आते हैं। इसके कारण ही वह अन्य बल्लेबाजों की अपेक्षा कहीं ज्यादा विश्वास से बल्लेबाजी करते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।