{"_id":"5c5d498abdec227f1c76b81e","slug":"rohit-sharma-breaks-five-biggest-records-in-second-t20i-against-new-zealand-at-auckland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, पूरी दुनिया 'हिटमैन' को कर रही सलाम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, पूरी दुनिया 'हिटमैन' को कर रही सलाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 में कार्यवाहक कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं वो 5 बड़े रिकॉर्डः
रोहित दूसरे टी-20 में पचासा जड़ने के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। आउट होने से पहले वे 92 मैच की 84 पारियों में 2288 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है। टी-20 में उनके नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है। इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः मार्टिन गप्टिल (2272) और शोएब मलिक (2263) रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
rohit sharma
इस दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। मैच में अपना दूसरा छक्का लगाते ही वे टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। मैच में रोहित के बल्ले से कुल चार छक्के निकले। अब उनके 101 छक्के हो चुके हैं, उनसे आगे 103-103 छक्के के साथ मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल हैं।
4 of 7
rohit 100
इसके अलावा रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। रोहित के नाम 349 छक्के दर्ज हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः एमएस धोनी 348 और सचिन तेंदुलकर 264 हैं।
विज्ञापन
5 of 7
rohit 100
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 बार 50 या उससे अधिक स्कोर टी-20 में किए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (19) और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (16) हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X