फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 14 Dec 2017 08:49 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में नाबाद दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से 208* रन बनाए। चलिए गौर करते हैं कि 'हिटमैन' ने अपनी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:

rohit sharma hits double century records tumble
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

रोहित शर्मा ने वन-डे क्रिकेट में पांचवीं बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने इसके साथ ही 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 5 बार 150 या इससे अधिक रन की पारी खेली।

rohit sharma hits double century records tumble
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 162 छक्के हो गए हैं। भारतीय टीम की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 209 छक्के जमाए हैं। दूसरे नंबर पर 195 छक्को के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। 189 छक्के जड़कर सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर काबिज हैं। रोहित शर्मा के बाद युवराज सिंह 153 छक्को के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

टीम इंडिया की तरफ से वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15 वन-डे शतक) को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर का 16वां सैकड़ा जमाया। वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम दर्ज हैं। विराट कोहली (32 शतक) दूसरे और सौरव गांगुली (22 शतक) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricketCountry.com

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के ओपनर के रूप में अपने वन-डे करियर का 14वां शतक जमाया और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग और रोहित बतौर भारतीय ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर 45 शतक जमाए। प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली 19 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed