फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 'उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन...', बतौर कोच द्रविड़ की विदाई को लेकर भावुक हुए कप्तान रोहित, जानें

Wed, 05 Jun 2024 01:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jun 2024 01:24 AM IST
सार

रोहित ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आयरलैंड के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ को लेकर बातचीत की। इस दौरान कप्तान रोहित भावुक भी हो गए।

विज्ञापन
Rohit Sharma tried to convince Rahul Dravid to stay on as coach, gets emotional Team India T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2024 टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के इस पद से हटने के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। रोहित ने द्रविड़ के हटने को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह नहीं चाहते कि मौजूदा टूर्नामेंट द्रविड़ का बतौर कोच आखिरी टूर्नामेंट हो और उन्होंने भारत के इस पूर्व कप्तान को अपने पद पर बने रहने का अनुरोध भी किया था।
Rohit Sharma tried to convince Rahul Dravid to stay on as coach, gets emotional Team India T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
रोहित ने कही यह बात
रोहित ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आयरलैंड के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ को लेकर बातचीत की।भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि उन्होंने द्रविड़ को टीम के साथ बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इनकार कर दिया। रोहित ने अपनी निराशा नहीं छिपाई और स्वीकार किया कि उनके लिए अब द्रविड़ को ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं देखना मुश्किल होगा।
Rohit Sharma tried to convince Rahul Dravid to stay on as coach, gets emotional Team India T20 World Cup 2024
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
भावुक हुए रोहित शर्मा
रोहित ने भावुक होकर कहा, 'जब मैंने आयरलैंड में डेब्यू किया था तो वह मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे। वह हम सभी के लिए आदर्श रहे हैं। जब मैं टेस्ट मैचों के लिए टीम में आया था तब मैंने उन्हें करीब से खेलते हुए देखा था। बड़े होते हुए हमने उन्हें खेलते हुए देखा है और हम जानते हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक खिलाड़ी के रूप में क्या हासिल किया है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भी टीम के लिए बहुत कुछ किया है। म पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए उनके योगदान की सराहना करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma tried to convince Rahul Dravid to stay on as coach, gets emotional Team India T20 World Cup 2024
द्रविड़ और रोहित - फोटो : PTI
उन्होंने ‘वॉल’ का जिक्र करते हुए कहा, 'वह टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए जाने जाते हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें कोच के रूप में बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की है। मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाऊंगा।' रोहित-द्रविड़ युग में भारतीय टीम अभी तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, लेकिन टीम के विकास में मुख्य कोच का योगदान बहुत बड़ा है।

रोहित ने कहा, 'उन्होंने अपने पूरे करियर में बहुत मजबूती दिखाया है और जब वह एक कोच के रूप में यहां आए, तो मैं उनसे सीखना चाहता था। यह बहुत फलदायी रहा है। आईसीसी ट्रॉफी के अलावा हमने सभी प्रमुख टूर्नामेंट और सीरीज जीतीं। उनके साथ काम करते हुए मैंने हर चीज का आनंद लिया है। हमने यह तय करते हुए कि टीम को किस दिशा में जाना है।'
विज्ञापन
Rohit Sharma tried to convince Rahul Dravid to stay on as coach, gets emotional Team India T20 World Cup 2024
गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
द्रविड़ ने कही थी यह बात
रोहित की यह टिप्पणी द्रविड़ द्वारा शीर्ष पद के लिए दोबारा आवेदन न करने की इच्छा की पुष्टि के एक दिन बाद आई है। द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। उन्होंने कहा, 'हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। विश्व कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है।'  द्रविड़ ने नवंबर 2021 में दायित्व संभाला था। उन्होंने कहा- मुझे इस काम से प्यार है। यह बेहद खास दायित्व है। मैंने इस टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया है, लेकिन अब जैसी व्यस्ताएं हैं और जिंदगी के इस मोड़ पर मैं नहीं समझता कि मुझे फिर से आवेदन करना चाहिए।

कौन होगा नया कोच?
आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत के पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में द्रविड़ ने कहा- मुझे अपना काम बहुत पसंद है। हालांकि, यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। पहले दिन से मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण रहा है। मेरी सोच में आगे भी कोई बदलाव नहीं होगा। अब गौतम गंभीर के भारत के नए मुख्य कोच बनने की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने आवेदन किया है या नहीं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed