{"_id":"5a7ff48a4f1c1b8c268b9988","slug":"rohit-sharma-will-always-struggle-for-runs-in-south-africa-says-kepler-wessels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टार क्रिकेटर ने कहा- दक्षिण अफ्रीका में हमेशा रन बनाने को तरसेंगे रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टार क्रिकेटर ने कहा- दक्षिण अफ्रीका में हमेशा रन बनाने को तरसेंगे रोहित शर्मा
Sun, 11 Feb 2018 01:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने छह मैचों की वन-डे सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। मेजबान टीम ने 'पिंक ड्रेस' में अपना अजय क्रम जारी रखा और पहले तीन वन-डे में मिली करारी शिकस्त का जवाब देते हुए वापसी की।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मगर उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (5) का खराब फॉर्म चौथे वन-डे में भी जारी रहा और एक बार फिर कागिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद से रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के फैल होने की चिंता क्रिकेट पंडितों को सिर्फ वन-डे से ही नहीं सता रही, बल्कि टेस्ट सीरीज में भी उनके फ्लॉप शो से सभी परेशान हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केपलर वेसल्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा के खिलाफ कड़े शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रोहित के फ्लॉप होने का कारण भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
वेसल्स ने कहा, 'रोहित शर्मा अपने फुटवर्क के कारण हमेशा दक्षिण अफ्रीका में रन बनाने के लिए संघर्ष करेंगे। वह अपना फ्रंटफुट ऑफ साइड के बाहर ले जाते हैं और दक्षिण अफ्रीका में गेंद उछाल लेती है व सीम होती है। यही कारण है कि यहां उनकी औसत करीब 10 की है। वह हमेशा दक्षिण अफ्रीका में संघर्ष करेंगे क्योंकि उनकी तकनीक अलग है।'
विज्ञापन
5 of 5
केपलर वेसल्स
वेसल्स ने आगे कहा, 'रोहित की जो तकनीक है, उससे उन्हें भारत या ऑस्ट्रेलिया में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वहां गेंद तेज नहीं होती। ऑस्ट्रेलिया में गेंद सिर्फ उछाल लेती है। मगर जब सीम और बाउंस दोनों हो तो इस तकनीक के साथ परेशानी होगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।