{"_id":"5a7fd18f4f1c1bd34b8b7fbf","slug":"yuzvendra-chahal-no-ball-proved-to-be-costly-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: युजवेंद्र चहल की 'नो बॉल' पड़ी महंगी, 'किलर-मिलर' ने पलट दी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: युजवेंद्र चहल की 'नो बॉल' पड़ी महंगी, 'किलर-मिलर' ने पलट दी बाजी
Sun, 11 Feb 2018 10:45 AM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक 'नो बॉल' ने पूरा मैच बदल दिया। जी हां, एक 'नो बॉल।' टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी नहीं पता था चौथे वन-डे में उनकी एक 'नो बॉल' क्या गुल खिलाएगी, नतीजा टीम इंडिया ने भुगता। दक्षिण अफ्रीका ने चौथे वन-डे में पांच विकेट से जीत दर्ज करके टीम इंडिया को इतिहास रचने से रोक दिया और 6 मैचों की सीरीज का रोमांच बरकरार रखा।
2 of 5
डेविड मिलर
लेग स्पिनर चहल वांडरर्स पर खेले गए चौथे वन-डे के मुजरिम बन गए। उन्होंने वर्षा बाधित मुकाबले में पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद बहुत ही शानदार लेंथ पर डालकर डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। चहल ने गेंद की गति एकदम धीमे कर दी और ड्रिफ्ट कराई। गेंद फुल लेंथ के आस-पास आई, जिस पर मिलर शॉट खेलने से पूरी तरह चूक गए।
3 of 5
डेविड मिलर
गेंद स्टंप पर लगी और मिलर पवेलियन लौटने को तैयार हो गए। मगर अंपायर ने बीच में आकर मिलर को रोका और नो बॉल चेक करने की बात कही। रीप्ले में दिखा कि यह नो बॉल है और इससे 'किलर-मिलर' को जीवनदान मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड मिलर
इसी ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने स्क्वायर लेग पर मिलर का आसान कैच टपकाया था। डेविड मिलर ने इन मौके को भुनाया और हेनरिच क्लासेन के साथ मैच बदलने वाली साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड मिलर
मिलर और क्लासेन ने पांचवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की और प्रोटियाज की जीत पर मुहर लगाई। चहल ने ही फिर पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर मिलर को LBW आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।