{"_id":"5ad112384f1c1b56098b4631","slug":"royal-challengers-bangalore-vs-kings-xi-punjab-stats-ab-devillers-hit-in-the-records-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीविलियर्स, उमेश यादव और कोहली के नाम हुए 'विराट' रिकॉर्ड्स, RCB की जीत बनी स्पेशल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डीविलियर्स, उमेश यादव और कोहली के नाम हुए 'विराट' रिकॉर्ड्स, RCB की जीत बनी स्पेशल
Sat, 14 Apr 2018 01:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने दो गेंदें शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2 of 11
एबी डीविलियर्स
आरीसीबी की जीत के हीरो उमेश यादव और एबी डीविलियर्स रहे। यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं डीविलियर्स ने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बने। चलिए नजर डालते हैं:
3 of 11
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की 26वीं फिफ्टी जमाई। वह आईपीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर काबिज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 36 फिफ्टी जमाई हैं। डीविलियर्स कैरीबियाई ओपनर क्रिस गेल के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मार्श ने 21 अर्धशतक जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
सरफराज खान
आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब आरसीबी के दो बल्लेबाज बेंगलुरु में एक ही मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जहीर खान और कैमरन वाइट। फिर 2008 में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली और मिस्बाह उल हक। अब 2018 में ब्रेंडन मैकुलम और सरफराज खान बिना खाता खोले डगआउट लौटे।
विज्ञापन
5 of 11
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2018 का 100वां छक्का जमाया। टूर्नामेंट का पहला छक्का मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।