हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंकाई टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ 10 दिसंबर से तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को कुछ पता ही नहीं और दिया बड़ा बयान, लक्ष्मण ने लताड़ लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इससे पहले इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर और कमेंटेटर रसेल अर्नोल्ड ने टीम इंडिया और श्रीलंका वन-डे सीरीज को लेकर कुछ ऐसी भविष्यवाणी कर दी, जिससे अब उनका मजाक उड़ाया रहा है। रसेल ने ट्वीट कर कहा, 'तो टेस्ट सीरीज 1-0 पर खत्म हुई और अब मैं वादा कर सकता हूं कि वन-डे सीरीज 5-0 पर खत्म नहीं होगी, जैसा कि कुछ महीने पहले हुआ था।'
So Test series ends 1-0 and I can promise you the ODI's wont end 5-0 like it did a few months ago !!!
सबसे पहले रसेल के ट्वीट का मजाक टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज और कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने उड़ाया। लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, 'बिल्कुल रसेल, तीन मैचों की सीरीज में ऐसा (5-0) नहीं होगा। ये प्रिडिक्शन फेल नहीं होगा।'
Sure Russel , it won’t in a 3 match series. This prediction won’t fail. https://t.co/zhJTlwUV92
वहीं, वीवीएस लक्ष्मण के इस ट्वीट के बाद फैन्स ने भी श्रीलंकाई क्रिकेटर के मजे लिए और उनका मजाक बनाते हुए कई ट्वीट्स किए। फैन्स ने अपने-अपने मुताबिक रसेल का मजाक उड़ाया और उस ट्वीट पर कई सारे रिट्वीट किए।
बता दें कि 10 से 17 दिसंबर तक श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। फिर उसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। मालूम हो कि इससे पहले टीम इंडिया जब श्रीलंका टूर पर गई थी तो टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज 5-0 से जीती थी।