फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs SRH: टी20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने साई सुदर्शन, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Fri, 02 May 2025 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 02 May 2025 08:28 PM IST
सार

सुदर्शन टी20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सुदर्शन इस आईपीएल सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Sai Sudarshan became the fastest Indian to complete 2000 runs in T20 Surpass Sachin Tendulkar IPL 2025
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सुदर्शन टी20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सुदर्शन इस आईपीएल सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है।
Sai Sudarshan became the fastest Indian to complete 2000 runs in T20 Surpass Sachin Tendulkar IPL 2025
हैदराबाद बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद ने जीता टॉस 
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। गुजरात ने इस मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया है और करीम जनत की जगह गेराल्ड कोएट्जे को टीम में शामिल किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और सुदर्शन ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 23 साल की टीवी अभिनेत्री की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए कोहली, अब दिया स्पष्टीकरण; जानें मामला
Sai Sudarshan became the fastest Indian to complete 2000 runs in T20 Surpass Sachin Tendulkar IPL 2025
साई सुदर्शन - फोटो : ANI
अब मार्श सुदर्शन से आगे
सुदर्शन ओवरऑल दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे किए हैं। सुदर्शन ने 54 पारियों में ऐसा किया। उनसे आगे सिर्फ शॉन मार्श हैं जिन्होंने 53 पारियों में टी20 में 2000 रन पूरे किए थे। ब्रैड हॉग, मार्कस ट्रेसकोथिक और मोहम्मद वसीम ने 58 गेंदों पर ऐसा किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 59 गेंदों पर टी20 में 2000 रन पूरे किए थे। भारतीयों में अब सुदर्शन सचिन से आगे निकल गए हैं। सुदर्शन ने यह खास उपलब्धि तो अपने नाम दर्ज कर ली, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए और 23 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 में कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय 
खिलाड़ी पारी 
साई सुदर्शन* 54
सचिन तेंदुलकर 59
ऋतुराज गायकवाड़ 60
देवदत्त पडिक्कल 61
रजत पाटीदार 61
विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Sudarshan became the fastest Indian to complete 2000 runs in T20 Surpass Sachin Tendulkar IPL 2025
गिल और सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात का पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में पावरप्ले का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। गिल और सुदर्शन ने गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाई जिससे पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया। गुजरात ने छह ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 82 रन बनाए थे। यह गुजरात का आईपीएल में पावरप्ले के सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पावरप्ले में उसका सर्वोच्च स्कोर 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 78 रन था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed