फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल के 17 साल के क्रिकेटर ने छुआ आसमान, IPL तक पहुंचने की है बेहद रोचक कहानी

Sun, 13 May 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
sandeep lamichhane ipl debut story is very interesting
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

नेपाल के 17 साल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करके इतिहास रच दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स के संदीप आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने। अपने पहले ही मैच में लेग स्पिनर ने कमाल का प्रदर्शन किया और चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। संदीप ने अपना डेब्यू शिकार पार्थिव पटेल (6 रन) को बनाया, जिन्होंने 17 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

sandeep lamichhane ipl debut story is very interesting
संदीप लामिछाने

लामिछाने के डेब्यू करना आईपीएल के लिए भी बहुत स्पेशल रहा। IPL में अब तक 13 देशों के खिलाड़ी शिरकत कर चुके हैं। नेपाल भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। बहरहाल, संदीप लामिछाने की आईपीएल तक पहुंचने की कहानी बेहद रोचक है, जो क्रिकेट फैंस जरूर जानना चाहेंगे। चलिए हम आपको बताते हैं इस विशेष प्रतिभा के बारे में:

sandeep lamichhane ipl debut story is very interesting
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

संदीप लामिछाने नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। दाएं हाथ का यह स्पिनर उस वक्त सुर्खियों में आया, जब 2016 अंडर- 19 वर्ल्ड कप में आयलैंड के खिलाफ संदीप ने हैट्रिक सहित कुल 5 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। बता दें कि इस टूर्नामेंट में संदीप ने 6 मैचों में कुल 14 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sandeep lamichhane ipl debut story is very interesting
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

संदीप का जन्म 2 अगस्त 2000 को नेपाल के स्यांजला जिले में हुआ। उनके पिता चंदर नारायण लामिछाने भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। संदीप ने चौथी क्लास तक की पढ़ाई भारत में ही की। संदीप तो बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन हैं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न हैं। इस साल आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने लामिछाने को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है।

विज्ञापन
sandeep lamichhane ipl debut story is very interesting
Sandeep Lamichhane

बता दें कि लामिछाने की प्रतिभा को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने पहचाना। दरअसल, जब संदीप 15 साल के थे तब उन्होंने नवंबर 2015 में टूर पर आई एमसीसी टीम के खिलाफ अनाधिकृत सीनियर टीम में डेब्यू किया था। संदीप ने एमसीसी के लिए खेल रहे हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट मैकेच्नी को दो बार आउट किया। इसकी बदौलत उन्हें हांगकांग टी20 ब्लिट्ज के उद्घाटन संस्करण में खेलने का मौका मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed