आज दुनियाभर में 'मदर्स डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े सेलिब्रिटी भी मां के लिए बने इस खास दिन को स्पेशल संदेशों के साथ सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कड़ी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर भी पीछे नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली से लेकर पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी मां के लिए ट्विटर पर स्पेशल मैसेज लिखा।
Happy Mothers Day: ट्विटर पर महकी 'मां' के आंचल की खुशबू, इन क्रिकेटर्स ने दिया भावुक संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह वो हैं जो सबकी जगह ले सकती हैं...लेकिन इनकी जगह कोई नहीं ले सकता।'
She is the one who can take place of all others but her place cannot be taken by any other!
Happy #MothersDay Aai! pic.twitter.com/qBKzYWuiU4
वहीं टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने ट्विटर पर अपनी मां की तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे टू द मोस्ट ब्यूटीफुल मदर्स इन माय लाइफ..माय नानी मां, मम्मी आयशा एंड मम..और दुनिया की सभी मांओं को यह दिन मुबारक'
Happy Mother's day to the most beautiful mothers in my life, my Naani maa, mummy, Aesha and mum.. and to all the wonderful mothers in the world. Love you all ❤️ 😍🤗 #happymothersday #mamasboy #mystrength pic.twitter.com/Rp45zEeuPi
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। विराट कोहली ने भी मदर्स डे के मौके पर ट्विटर के माध्यम से स्पेशल संदेश दिया।
Don't think you can put this across any better; to the REAL superheroes, #HappyMothersDay 🙌🙌🙌🙌 pic.twitter.com/mfeCYwlqce
डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'दुनिया के लिए आप एक मां हो, लेकिन मेरे लिए आप पूरी दुनिया हो।'
To the world you are a mother, but to us you are the world. Happy Mother's Day maa! pic.twitter.com/kCB4eXUFQG