{"_id":"6432d32ac3c7bf327a075cf2","slug":"shahrukh-khan-changed-rinku-singh-life-story-kkr-star-hits-five-sixes-in-last-over-ipl-2023-gujarat-vs-kolkata-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh Story: शाहरुख खान ने बदली थी रिंकू सिंह की किस्मत, सिलेंडर बांटने वाले का बेटा बना कोलकाता का हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rinku Singh Story: शाहरुख खान ने बदली थी रिंकू सिंह की किस्मत, सिलेंडर बांटने वाले का बेटा बना कोलकाता का हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:31 PM IST
सार
रिंकू ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। उमेश यादव ने पहली गेंद पर एक रन लिया तो पांच गेंद पर कोलकाता को 28 रन बनाने थे। यहां से रिंकू ने अंतिम पांचों गेंद पर छक्का लगाया।
विज्ञापन
1 of 6
रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने वह कर दिखाया जो कई सालों में कोई क्रिकेटर कर पाता है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार (नौ अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को अविश्वसनीय जीत दिला दी। रिंकू को कभी कोचिंग सेंटर में पोंछा लगाने का ऑफर मिला था। उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया था। वह आज कोलकाता के नए हीरो बन गए हैं।
गुजरात के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए थे। कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन राशिद खान ने 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मैच को गुजरात की ओर मोड़ दिया। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे। ऐसा लगा था कि वह मैच हार जाएगी, लेकिन यहां बाएं हाथ के युवा स्टार रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया।
2 of 6
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
यश दयाल को लगाए पांच छक्के
रिंकू ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। उमेश यादव ने पहली गेंद पर एक रन लिया तो पांच गेंद पर कोलकाता को 28 रन बनाने थे। यहां से रिंकू ने अंतिम पांचों गेंद पर छक्का लगाया। कोलकाता को विजेता बनाने वाले इस खिलाड़ी कहानी कई युवाओं को प्रेरित करती है। मुश्किल हालात में भी रिंकू ने हार नहीं मानी और अपना नाम बनाया।
3 of 6
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
पिता बांटते थे गैस सिलेंडर
रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उनके इस स्टेज तक पहुंचने की कहानी काफी परेशानियों और दुख से भरी रही है। रिंकू के पिता अलीगढ़ में एक गैस सिलेंडर बांटने का काम करते थे। पांच बेटों में से एक रिंकू को स्कूल के समय से ही क्रिकेट काफी पसंद था और वह खाली समय में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते थे। इसमें उन्हें मजा आने लगा। इस बात का खुलासा रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स की वेबसाइट पर मौजूद एक वीडियो में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
पिता नहीं बनाना चाहते थे क्रिकेटर
रिंकू बताया था, ''मेरे पिताजी मुझे क्रिकेट खेलता हुआ नहीं देखना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे मैं अपना समय क्रिकेट पर बर्बाद करूं। कभी-कभी जिद्द में मेरी पिटाई भी हो जाती थी। खेलकर जब मैं घर लौटता था तो पिताजी छड़ी लेकर तैनात रहते थे। हालांकि, मेरे भाइयों ने मेरा साथ दिया और मुझे क्रिकेट खेलने के लिए कहता था। मेरे पास तब गेंद खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। कुछ लोगों ने इसमें भी मेरी मदद की।''
विज्ञापन
5 of 6
नीतीश राणा और रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने की नौकरी मिली
रिंकू ने कहा था, ''मुझे एक कोचिंग सेंटर में पोंछा लगाने की नौकरी मिली। कोचिंग सेंटर वालों ने कहा कि सुबह-सुबह आकर पोछा लगाकर जाया करो। मेरे भाई ने ही मुझे यह नौकरी दिलाई थी। मैं ये नौकरी नहीं कर पाया और नौकरी छोड़ दी। मैं पढ़ भी नहीं पा रहा था, तो लगा कि अब क्रिकेट पर पूरा ध्यान लगाना चाहिए। मैंने सोच लिया कि क्रिकेट ही मुझे अब आगे ले जा सकता है और मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।''
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।