{"_id":"6244428ae050d12b26457d5d","slug":"shane-warne-funeral-shane-warne-stand-in-melborne-cricket-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shane Warne Funeral: राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए वार्न, मेलबर्न में शेन वॉर्न स्टैंड का उद्घाटन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shane Warne Funeral: राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए वार्न, मेलबर्न में शेन वॉर्न स्टैंड का उद्घाटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
शेन वॉर्न को अंतिम विदाई देने के लिए दुनिया भर से क्रिकेटर पहुंचे थे। वहीं उनके लाखों फैंस भी इस समारोह का हिस्सा बने। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनकी याद में शेन वॉर्न स्टैंड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
शेन वॉर्न स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को मेलबर्न के स्टेडियम में अंतिम विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर और वॉर्न के कई फैंस भी शामिल हुए। वॉर्न का निधन चार मार्च को थाईलैंड में हो गया था। वे 52 साल के थे। वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई और इसका खुलासा ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुआ। थाई अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एक चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।
2 of 7
शेन वॉर्न स्टैंड के उद्घाटन के दौरान उनके बच्चे
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान मेलबर्न स्टेडियम में शेन वॉर्न स्टैंड का उद्घाटन भी किया गया। वॉर्न के तीन बच्चे ब्रुक, जैक्सन और समर ने इस स्टैंड का उद्घाटन किया। मेलबर्न में ही वॉर्न ने 2006 में इंग्लैंड के बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट कर टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए थे।
3 of 7
शेन वॉर्न स्टैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
यह स्टैंड पहले ग्रेट साउथ स्टैंड के नाम से जाना जाता था, जिसका नाम बदलकर शेन वॉर्न स्टैंड कर दिया गया है। इसका एलान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इस स्टैंड का नाम बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वॉर्न को उनके परिवार के सदस्यों समेत कुछ नजदीकी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, माइकल क्लार्क और वॉर्न के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 7
ब्रायन लारा
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न की अंतिम यात्रा में दुनियाभर के क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें ब्रायन लारा, ग्लेन मैक्सवेल सहित कई अन्य दिग्गज शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर इस समारोह में शामिल हुए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।