फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉटसन ने RR को बनाया था पहला IPL चैंपियन, उसी के खिलाफ शतक लगाकर बनाए खास रिकॉर्ड्स

Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
अभिषेक निगम, नई दिल्ली, अमर उजाला
अभिषेक निगम, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
shane watson creates unique record after hitting century against rajasthan royals in ipl 2018
शेन वॉटसन

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर शेन वॉटसन ने शुक्रवार आईपीएल इतिहास की बेमिसाल पारियों में से एक खेली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 57 गेंदों में 9 चौको और 6 छक्को की मदद से 106 रन बनाए। वॉटसन ने अपने टी20 करियर का चौथा जबकि आईपीएल करियर का तीसरा शतक जमाया। आईपीएल 2018 में क्रिस गेल के बाद दूसरा शतक शेन वॉटसन ने ही जमाया।

shane watson creates unique record after hitting century against rajasthan royals in ipl 2018
शेन वॉटसन - फोटो : ipl

आपको याद होगा कि जब 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए उसे चैंपियन बनाया था। अब उसी राजस्थान के खिलाफ 10 साल के बाद शतक जमाकर वॉटसन ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज किया।

shane watson creates unique record after hitting century against rajasthan royals in ipl 2018
शेन वॉटसन

दरअसल, वॉटसन आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ और उसके लिए शतक जमाया हो। जी हां, वॉटसन जब 2013 में रॉयल्स की तरफ से खेले थे तब उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शतक जमाया था। आज आईपीएल 2018 के 17वें मैच में उन्होंने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए रॉयल्स के खिलाफ शतक जमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shane watson creates unique record after hitting century against rajasthan royals in ipl 2018
शेन वॉटसन

इसके अलावा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में शेन वॉटसन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वॉटसन आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर और एबी डीविलियर्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल में 6 शतक जमाए हैं। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली काबिज हैं, जिनके नाम चार शतक दर्ज है।

विज्ञापन
shane watson creates unique record after hitting century against rajasthan royals in ipl 2018
शेन वॉटसन

वॉटसन ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। वॉटसन ने तब 15 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 472 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने कुल 17 विकेट चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed