फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: क्या आप जानते हैं शिखर को किसने बनाया 'क्रिकेट का गब्बर'?

Wed, 05 Dec 2018 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special vijay dahiya called him gabbar
shikhar dhawan test

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का आज जन्मदिन हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज का खौफ गेंदबाजों के चेहरे पर साफ दिखता है। धवन अपने रंग में हो और शतक जमा दें तो उनका मूंछों को तांव देते देखना क्रिकेट प्रेमियों को बेहद पसंद आता है। धवन बिंदास और मस्तमौला क्रिकेटर माने जाते हैं। वह गब्बर नाम से भी जाने जाते हैं। वैसे, 33 वर्षीय धवन को गब्बर नाम किसने दिया, इसके पीछे की बेहद रोचक कहानी है। चलिए जानते हैं:

shikhar dhawan birthday special vijay dahiya called him gabbar
शिखर धवन

शिखर धवन ने एक टॉक शो में खुलासा किया था कि उन्हें गब्बर नाम किसने दिया था। धवन ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया ने उन्हें गब्बर कहा था। इसके पीछे की कहानी यह है कि एक रणजी मैच में धवन सिली प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। सामने वाली टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी कर ली थी। दिल्ली की टीम के हौसले पस्त नजर आ रहे थे। तब धवन को लगा कि टीम का उत्साह लौटाना जरूरी है ताकि वह पूरा जोर लगाकर खेलें और विकेट निकाले।

shikhar dhawan birthday special vijay dahiya called him gabbar
shikhar dhawan

बस फिर क्या था। शिखर धवन ने फिल्म शोले फिल्म का डायलॉग कहा और खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। इससे टीम की ऊर्जा लौट आई और शिखर धवन को तब से गब्बर कहा जाने लगा। धवन को यह नाम बेहद रास भी आता है क्योंकि वह बिंदास होकर अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special vijay dahiya called him gabbar
shikhar dhawan

वैसे, गब्बर के अलावा शिखर धवन अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। कैच पकड़ने के बाद उनका जट्ट स्टाइल में जश्न मनाना क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके पीछे का कारण धवन ने बताया था कि उन्हें कबड्डी बेहद पसंद है। कबड्डी में जब कोई अंक हासिल करता है तो अपना दम दिखाने के लिए जांघ पर ताल जरूर ठोंकता है। यह धवन को बहुत पसंद आया और उन्होंने क्रिकेट में इस तरह जश्न मनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special vijay dahiya called him gabbar
shikhar dhawan

धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 34 टेस्ट खेले, जिसमें 7 शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 2315 रन बनाए। वहीं उन्होंने 115 वन-डे में 15 शतक और 25 अर्धशतकों की मदद से 4,935 रन बनाए हैं। धवन ने 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9 अर्धशतकों की मदद से 1232 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed