{"_id":"62fe684c1756f23acb34aa34","slug":"shikhar-dhawan-to-mohammed-shami-these-cricketers-remained-single-after-divorce-with-first-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Single Cricketers After Divorce: शिखर धवन से लेकर मोहम्मद शमी तक, तलाक के बाद इन खिलाड़ियों ने नहीं की शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Single Cricketers After Divorce: शिखर धवन से लेकर मोहम्मद शमी तक, तलाक के बाद इन खिलाड़ियों ने नहीं की शादी
भारतीय टीम के लेग स्पिन युजवेन्द्र चहल की शादी टूटने की खबरें जोरों पर हैं। इस बीच चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर साफ किया है कि उनकी शादी टूटने से जूड़ी अफवाहों पर यकीन न करें और इस मामले को यहां खत्म कर दें। चहल और धनश्री ने पिछले कुछ दिनों में जिस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों की शादी टूट सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है और चहल ने इन बातों का खंडन किया है।
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर सफल रहने के बावजूद अपने परिवार को नहीं संभाल पाए और उनको तलाक लेना पड़ा है। इनमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक दूसरी शादी नहीं की है। भारत ही नहीं विदेशों में भी कई क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका तलाक हो चुका है। यहां हम आपको ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहली पत्नी से तलाक के बाद शादी नहीं की।
शिखर धवन
2 of 4
शिखर धवन और आएशा मुखर्जी
टीम इंडिया के गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन क्रिकेट के मैदान पर सुपरहिट हैं। टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया, लेकिन वनडे और टी20 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए शिखर को टी20 टीम से बाहर किया जा चुका है, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन अभी भी लाजवाब हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपने 6500 रन पूरे किए हैं, लेकिन निजी जीवन में धवन अपनी शादी नहीं बचा पाए।
धवन ने आएशा मुखर्जा के साथ शादी की थी। ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आएशा की यह दूसरी शादी थी। आएशा और शिखर का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। हालांकि, सितंबर 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद से धवन ने अब तक दूसरी शादी नहीं की है।
मोहम्मद शमी
3 of 4
मोहम्मद शमी और हसीन जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में लाला के नाम से मशहूर मोहम्मद शमी का हाल भी शिखर धवन की तरह ही है। शमी भी क्रिकेट की पिच पर सुपरहिट हैं। आईपीएल में विकेट निकालने की बात हो या विदेशों में जाकर टीम इंडिया को टेस्ट मैच जिताना हो। शमी का नाम सबसे अहम खिलाड़ियों में लिया जाता है, लेकिन निजी जीवन में शमी भी अपनी शादी नहीं बचा पाए। उन्होंने हसीन जहां के साथ शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसीन जहां की दूसरी शादी थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे, जो बाद में गलत साबित हुए। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, शमी ने तलाक के बाद अब तक दूसरी शादी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइकल क्लार्क
4 of 4
काइली और बेटी के साथ माइकल क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज माइकल क्लार्क भी दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप जीता था। इससे पहले उनके पास टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉ्रड तोड़ने का भी मौका था, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ इस मैच में पारी घोषित कर दी थी और मैच जीतने को ज्यादा तवज्जो दी थी। अपनी कप्तानी में कमाल करने वाले क्लार्क भी निजी जीवन में अपनी शादी नहीं बचा पाए। उन्होंने 2012 में काइली से शादी की थी, लेकिन सात साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से क्लार्क ने भी दूसरी शादी नहीं की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।