Shoaib Malik-Sana Javed: तलाक की अटकलों के बीच शोएब का नया वीडियो वायरल, कही ऐसी बात की पत्नी सना भी हंस पड़ीं
सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलिक का एक और तलाक हो सकता है। हालांकि, तलाक की अटकलों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शोएब का मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह नया वीडियो तब जारी हुआ है जब पुराने वीडियो ने तलाक की अटकलों को हवा दी थी। इस नए वीडियो में एक पब्लिक इवेंट के दौरान सना जावेद और शोएब मलिक एक साथ पहुंचे दिखे। वहां दोनों से फैन्स ने कई मजेदार सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने सना से पूछा- आपकी लाइफ की कोई मासूम सी कहानी बताइए।
" Is ki life main jo cute sa qissa hai wo main hi hun " #ShoaibMalik and #SanaJaved share some adorable moments during a fun Q&A session at an event .
— Pakistan Viral Series (@Pakviralseries_) October 4, 2025
Video kamijee/tiktok pic.twitter.com/e8YW4McMl1
दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो सामने आया था जिसमें सना जावेद और शोएब मलिक एक इवेंट में साथ तो थे, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे। उस वीडियो में सना के चेहरे पर नाराजगी और खामोशी साफ दिख रही थी, जिसे देखकर फैन्स ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शोएब और सना की शादी भी टूटने की कगार पर है।
इस वीडियो को बताई जा रही है शोएब मलिक और सना जावेद के तलाक की वजह
— GYANI BABA 💎 (@Rahu_Ketu_12) October 4, 2025
pic.twitter.com/as7T16T8uh
View this post on Instagram