{"_id":"5b01136c4f1c1bd8408b6ba0","slug":"shreyas-gopal-personal-and-proffesional-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: बचपन में 'जम्बो' को कॉपी करते थे गोपाल, आज मिली कामयाबी की सबसे ऊंची उड़ान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: बचपन में 'जम्बो' को कॉपी करते थे गोपाल, आज मिली कामयाबी की सबसे ऊंची उड़ान
Sun, 20 May 2018 12:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्रेयस गोपाल
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के 53वें मुकाबले में शनिवार का दिन राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल के नाम रहा। गोपाल ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने एबी डिविलियर्स, मोईन अली, मनदीप सिंह और पार्थिव पटेल जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाकर आरसीबी की प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद पर पानी फेरा।
2 of 7
gopal rr
श्रेयस की जादुई गेंदबाजी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 30 रन से करारी शिकस्त दी। गोपाल की गेंदबाजी के आगे सुपरमैन और मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स भी रन बनाने को तरसते हैं। गोपाल ने आईपीएल के 11वें सीजन में दो बार डिविलियर्स का शिकार किया।
3 of 7
श्रेयस गोपाल
- फोटो : ipl
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज इस गेंदबाज के खिलाफ एक भी बाउंड्री नहीं मार पाया। गोपाल ने डिविलियर्स को 10 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके अलावा मोइन अली (01), पार्थिव पटेल (33) और मनदीप सिंह (03) को भी गोपाल ने आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
shreyas gopal
बता दें कि गोपाल कर्नाटक टीम के अहम खिलाड़ी हैं। आईपीएल सीजन-11 में राजस्थान रॉयल्स ने श्रेयस गोपाल को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में ही खरीदा था। इससे पहले वह पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम में गोपाल को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। गोपाल करियर की शुरुआत में बल्लेबाजी में ज्यादा मजबूत थे, लेकिन बाद में उनकी गेंदों ने उन्हें ज्यादा सुर्खियां दी।
विज्ञापन
5 of 7
श्रेयस गोपाल
- फोटो : ipl
इससे पहले गोपाल ने कर्नाटक के लिए साल 2013-14 में डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में 18 मैचों में 22 विकेट लिए थे। इसके बाद ईरानी कप में उन्होंने शेष भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।