{"_id":"630613a08695da71537d9408","slug":"shubman-gill-and-sara-tendulkar-breakup-they-are-unfollow-each-other-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill And Sara Tendulkar: शुभमन और सारा की दोस्ती में दरार? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill And Sara Tendulkar: शुभमन और सारा की दोस्ती में दरार? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 05:33 PM IST
सार
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। फिलहाल ये दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की है। हालांकि, भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद पहले ही लगाई जा रही थी, लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल ने जो किया उसकी उम्मीद कम थी। गिल ने तीन मैचों की सीरीज में 245 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन बेहतरीन पारियां निकलीं। इनमें एक शतक भी शामिल था। यह गिल के करियर का पहला शतक था। 130 रन की शानदार पारी के साथ गिल ने सचिन तेंदुलकर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
2 of 7
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने के बाद गिल चर्चा में आ गए और सचिन की बेटी सारा के साथ उनके अफेयर की कहानियां फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगीं। यूजर्स ने दोनों को लेकर कई तरह के मीम बनाए।
3 of 7
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जब सारा और शुभमन का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा गया तो पता चला कि दोनों एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि, सारा तेंदुलकर शुभमन की बहन शहनील गिल को फॉलो किया है। इसके बाद कयास लगाए जाने कि क्या दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा और शुभमन गिल के बीच अफेयर की अफवाह साल 2019 में पहली बार सामने आई थी। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें हमेशा ही चर्चा में रही हैं और सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर काफी मीम बने हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने थे। इस सीजन के बाद उन्होंने एक 'रेंज रोवर' कार खरीदी थी और इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो भी शेयर की थी। सारा ने इस फोटो पर शुभमन को बधाई दी थी और शुभमन ने दिल वाले इमोजी के साथ शुक्रिया भी अदा किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।