सब्सक्राइब करें

Prem Prakash: कौन हैं प्रेम प्रकाश, जिनके घर से ED को मिलीं दो AK-47, झारखंड के मुख्यमंत्री से क्या है नाता?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 24 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

आज हम आपको प्रेम प्रकाश के बारे में सबकुछ बताएंगे। कैसे वह मिड डे मील में अंडा सप्लाई के काम से बढ़कर कुछ ही महीने में पूरे झारखंड का सबसे ताकतवर शख्स बन गए? उनकी पहुंच मुख्यमंत्री के घर तक सीधे कैसे हो गई?  उनके इशारे पर सरकार के कई बड़े फैसले होने का आरोप क्यों लगता है?  

विज्ञापन
Who is Prem Prakash, from whose house ED got two AK-47s, his relation with the Chief Minister of Jharkhand?
प्रेम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
रांची में प्रेम प्रकाश नाम के ठेकेदार के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो AK-47 बरामद की है। झारखंड में प्रेम प्रकाश का नाम बहुत बड़ा है। प्रेम प्रकाश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफी करीबी माने जाते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि झारखंड में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश का दखल होता था।  

आज हम आपको प्रेम प्रकाश के बारे में सबकुछ बताएंगे। कैसे वह मिड डे मील में अंडा सप्लाई के काम से बढ़कर कुछ ही महीने में पूरे झारखंड का सबसे ताकतवर शख्स बन गए? उनकी पहुंच मुख्यमंत्री के घर तक सीधे कैसे हो गई?  उनके इशारे पर सरकार के कई बड़े फैसले होने का आरोप क्यों लगता है?  
 
Trending Videos
Who is Prem Prakash, from whose house ED got two AK-47s, his relation with the Chief Minister of Jharkhand?
ईडी की हिरासत में प्रेम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं प्रेम प्रकाश? 
मूल रूप से सासाराम के रहने वाला प्रेम प्रकाश पहले स्कूलों में मिड डे मील के लिए अंडा सप्लाई का काम करते थे। उनका संबंध झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी से था। इसी के सहारे पहले वह कई आईएएस अफसरों के संपर्क में आए और फिर सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंच बना ली। 

बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश का रांची की अशोक नगर के रोड नंबर 5 के सामने एक अपार्टमेंट है। इसी में वह अपना साम्राज्य चलते थे। इसके अलावा बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में वह हमेशा बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे। इसमें झारखंड के कई बड़े नेता-विधायक और अफसर शामिल होते थे। आरोप ये भी है कि इन पार्टियों में लड़कियां भी लाई जाती थीं। इन पार्टियों के जरिए प्रेम प्रकाश ने पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बना ली। उनके एक इशारे पर सरकार और प्रशासनिक खेमे में कोई भी फैसला हो जाता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Prem Prakash, from whose house ED got two AK-47s, his relation with the Chief Minister of Jharkhand?
ईडी ने प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला
धोनी के घर के नजदीक बनवाया आलीशान बंगला
प्रेम प्रकाश ने रांची स्थित भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास ही आलीशान बंगला बनवाया है। बताया जाता है कि ये बंगला हुबहू महेंद्र सिंह धोनी के नए बंगले की तरह है। पिछले साल जब सीबीआई ने छापेमारी की तो इस बंगले का काम रुक गया। प्रेम प्रकाश के नेपाल में भी कई कारोबार और होटल चल रहे हैं। प्रेम प्रकाश को झारखंड में पीपी कहा जाता है। 
 
Who is Prem Prakash, from whose house ED got two AK-47s, his relation with the Chief Minister of Jharkhand?
प्रेम प्रकाश के घर से एके-47 मिला। - फोटो : अमर उजाला
पीपी के कारनामे
  • झारखंड में 2016 में नयी उत्पाद नीति लागू की गयी थी और सरकार के स्तर पर ही शराब के रिटेलरों की नियुक्ति की गयी। सरकार के झारखंड राज्य वेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड के जरिये रिटेलरों तक शराब की खेप पहुंचायी जाती थी। आरोप है कि शराब के इन रिटेलरों के यहां सिक्योरिटी और स्टाफ की नियुक्ति प्रेम प्रकाश की एजेंसी के जरिए ही होती है। 
  • प्रेम प्रकाश पर झारखंड सरकार ने दो बॉडीगार्ड उपलब्ध कराए थे।  
विज्ञापन
Who is Prem Prakash, from whose house ED got two AK-47s, his relation with the Chief Minister of Jharkhand?
लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लालू के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पीटे थे 
प्रेम प्रकाश को झारखंड का सबसे पॉवरफुल ब्रोकर कहा जाता है। प्रेम प्रकाश से जुड़ी एक बात आज भी काफी चर्चित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आवास में मोबाइल चोरी का आरोप प्रेम प्रकाश पर लगा था। तब लालू के गार्ड ने उनकी धुनाई कर दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed