{"_id":"5a6b0b584f1c1b8b268b6931","slug":"shubman-gill-breaks-sir-don-bradman-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर डॉन ब्रेडमैन के सबसे बड़े रिकॉर्ड को शुभम गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सर डॉन ब्रेडमैन के सबसे बड़े रिकॉर्ड को शुभम गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तोड़ा
Fri, 26 Jan 2018 04:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Jan 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शुभम गिल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शुभम गिल के 86 रन की बदौतल टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस पूरे टूर्नामेंट में न सिर्फ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल किया बल्कि बल्लेबीजों ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया।
बल्लेबाजों की बात करें तो पंजाब के शुभम गिल ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया है। बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में गिल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आइए जानते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में...
2 of 5
शुभम गिल
- फोटो : File
शुभम ने अभी तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले और इनमें से चार पारियों में उनके नाम तीन अर्धशतक हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 86 रन की पारी खेलकर गिल के नाम यूथ वन-डे में 1000 रन पूरे हो गए। उनके यह 1000 रन 100 के औसत से बने हैं।
3 of 5
शुभम गिल
- फोटो : File
औसत के मामले में सर डॉन ब्रेडमैन सबसे आगे हैं, लेकिन शुभम गिल ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर लिया है। दरअसल गिल के यह 1000 रन 101.60 के औसत से बने हैं। जबकि ब्रेडमैन का टेस्ट औसत 99.94 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुभम गिल
- फोटो : File
ऐसा नहीं है कि शुभम का बल्ला सिर्फ बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ चला है बल्कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ 54 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी भी खेली है। इस मैच को टीम इंडिया 100 रन से जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
शुभम गिल
- फोटो : File
शुभम के नाम अब तक इस सीरीज तीन अर्धशतक रहे हैं। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन इस के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63, जिम्बाब्वे के खिलाफ 90 नाबाद और बांग्लादेश के खिलाफ 86 रन की पारी खेली, जबकि पापुआ न्यूगिनी के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी आई ही नहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।