{"_id":"6905f88fdea935fa1b0e67d7","slug":"singer-sunidhi-chauhan-to-perform-at-ind-vs-sa-women-s-world-cup-2025-final-grand-finale-celebration-2025-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: हो जाइये तैयार! फाइनल में छाएगा सुनिधि चौहान की आवाज का जादू, शानदार लाइट-शो से जगमगाएगा मैदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: हो जाइये तैयार! फाइनल में छाएगा सुनिधि चौहान की आवाज का जादू, शानदार लाइट-शो से जगमगाएगा मैदान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:13 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्व कप के फाइनल को यादगार बनाने के लिए नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम तैयार है। यहां मशहूर फिल्मी गायिका सुनिधि चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
विज्ञापन
1 of 3
सुनिधि चौहान
- फोटो : Sunidhi Chauhan-instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्व कप के फाइनल को यादगार बनाने के लिए नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम तैयार है। यहां मशहूर फिल्मी गायिका सुनिधि चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
2 of 3
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI Women-x
यादगार होगा महिला विश्व कप का फाइनल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपने गानों से दर्शकों और खिलाड़ियों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान शानदार लाइट-शो से स्टेडियम पूरी तरह जगमगाएगा। जानकारी के मुताबिक, फाइनल मैच की एक पारी समाप्त होने के जबरदस्त शो होगा जिसमें लेजर शो, 350 मास्ट कास्ट कलाकार और ड्रोन प्रदर्शन शामिल होंगे।
3 of 3
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI Women-x
भारत का पलड़ा भारी
भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।