क्रिकेट के मैदान में अपने दबंग अंदाज के लिए मशहूर भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज से सबको चौंका दिया है।
जड़ेजा ने एक बार फिर दिखाई 'दबंगई', शेर संग ली सेल्फी
अपनी बेहतरीन फिल्डिंग, अक्रामक क्रिकेट और अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को धूल चटाने वाले सर जड़ेजा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में जड़ेजा एक शेर के मुंह के बिल्कुल पास नजर आ रहे हैं।
जड़ेजा ने एक बार फिर दिखाई 'दबंगई', शेर संग ली सेल्फी
पिछले साल ही जड़ेजा ने गुजरात के जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों के साथ सेल्फी ली थी, जिसके बाद उन पर केस भी दर्ज हुआ था।
जड़ेजा अपनी पत्नी के साथ गिर वन्यजीव पहुंचे थे जहां दोनों ने शेरों के झुंड के साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनकी यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।
जड़ेजा ने एक बार फिर दिखाई 'दबंगई', शेर संग ली सेल्फी
गाड़ी से उतरकर फोटो खिंचवाने पर वन विभाग ने जड़ेजा पर केस दर्ज किया था।