फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS W vs IND W: मंधाना ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, एक कैलेंडर वर्ष में चार वनडे शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनीं

Wed, 11 Dec 2024 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 07:49 PM IST
सार

मंधाना ने बेलिंडा क्लार्क (1997), मेग लेनिंग (2016), एमी सैटरवेट (2016), सोफी डिवाइन (2018), सिदरा अमीन (2022), नताली सिवर ब्रंट (2023) और लौरा वॉलवॉर्ट (2024) को पीछे छोड़ा जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
Smriti Mandhana made history after becoming first female batter to score four ODI hundreds in a calendar year
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला टीम को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, लेकिन स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी शतकीय पारी से एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़ा जो उनका इस साल वनडे में चौथा शतक है। मंधाना इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में वनडे प्रारूप में चार सैकड़ा लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। 
Smriti Mandhana made history after becoming first female batter to score four ODI hundreds in a calendar year
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
मंधाना ने दिग्गजों को पीछे छोड़ा 
मंधाना ने बेलिंडा क्लार्क (1997), मेग लेनिंग (2016), एमी सैटरवेट (2016), सोफी डिवाइन (2018), सिदरा अमीन (2022), नताली सिवर ब्रंट (2023) और लौरा वॉलवॉर्ट (2024) को पीछे छोड़ा जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक लगाए हैं। मंधाना ने इसके साथ ही महिलाओं में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली एशियाई क्रिकेटर के तौर पर श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मंधाना और चामरी ने एक समान वनडे में नौ-नौ शतक लगाए हैं।

ब्रंट और इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चारलोट एडवर्ड्स के नाम भी नौ-नौ शतक हैं। महिलाओं में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम है जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं। उनके बाद सूजी बेट्स (13) और टैमी ब्यूमोंट (10) का नंबर आता है। 
Smriti Mandhana made history after becoming first female batter to score four ODI hundreds in a calendar year
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women
रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं मंधाना 
मंधाना ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और वह पहले दो मैचों में क्रमशः आठ और नौ रन बनाकर आउट हुई थीं। लेकिन तीसरे मैच में मंधाना का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 109 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मंधाना की पारी भी हालांकि भारत को जीत नहीं दिला सकी और टीम को 83 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana made history after becoming first female batter to score four ODI hundreds in a calendar year
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI Women
मैच का हाल
मैच की बात करें तो एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी के बाद एश्ले गार्डनर की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सदरलैंड के 95 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में मंधाना ने शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम 45.1 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।  

लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। मंधाना शानदार फॉर्म में दिख रही थीं और उन्होंने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, हरलीन (39) के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और दूसरे छोर पर कोई अन्य बल्लेबाज मंधाना का साथ नहीं दे सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed