{"_id":"6330532dcbc1954edf3a80fd","slug":"south-africa-cricket-team-reaches-india-for-odi-and-t20-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, तिलक और आरती के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, तिलक और आरती के साथ हुआ स्वागत
भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। इस दौरे में दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं। भारत में सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से हुआ है। भारतीय लड़कियों ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों की आरती उतारी और उन्हें तिलक लगाकर माला भी पहनाई। इस दौरान सभी लड़कियां पारंपरिक साड़ी में थीं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और उनके लिए भारतीय रीति-रिवाज बहुत नए नहीं हैं। आईपीएल के दौरान सभी विदेशी खिलाड़ियों को भारत की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है।
2 of 4
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर को होगी। पहला मैच तिरवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच चार अक्तूबर को इंदौर में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज की शुरुआत छह अक्तूबर से होगी। पहला मैच लखनऊ में होगा। वहीं, दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। हालांकि, वनडे में भारत के मुख्य खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। टी20 विश्व कप में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया जाएगा और शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तिलक लगवाते दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इस सीरीज में विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। तेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया है और टी20 विश्व कप में इस बार यह टीम बड़ी टीमों को हरा सकती है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।