फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: शतक के बाद गावस्कर ने पंत से की समरसॉल्ट सेलिब्रेशन की अपील, विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिया ये जवाब

Mon, 23 Jun 2025 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। शतक लगाने के बाद उन्होंने कुछ शॉट्स लगाए। पंत शोएब बशीर की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत के आउट होने के साथ ही केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए हुई 195 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar asked Rishabh Pant to do his somersault celebration after hunderd against England
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है। पंत ने इससे पहले पहली पारी में भी सैकड़ा लगाया था। पंत ने 130 गेंदों पर शतक पूरा किया। पंत इसके साथ ही एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए हैं।  
Sunil Gavaskar asked Rishabh Pant to do his somersault celebration after hunderd against England
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
राहुल के साथ ही 195 रनों की साझेदारी
पंत शतक लगाकर पवेलियन लौट गए। पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। शतक लगाने के बाद उन्होंने कुछ शॉट्स लगाए। पंत शोएब बशीर की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत के आउट होने के साथ ही केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए हुई 195 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। पंत 140 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 118 रन बनाकर आउट हुए।
Sunil Gavaskar asked Rishabh Pant to do his somersault celebration after hunderd against England
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
पंत ने जब पहली पारी में शतक लगाया था तो उन्होंने इसके बाद समरसॉल्ट (गुलाटी) सेलिब्रेशन किया था, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। दर्शकदीर्घा पर मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उनसे इशारों में समरसॉल्ट जश्न मनाने के लिए कहा जिस पर पंत ने बाद में ऐसा करने का इशारा किया। गावस्कर ने बार-बार पंत से समरसॉल्ट सेलिब्रेशन करने कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पंत के शतक लगाने के बाद गावस्कर के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। पंत ने इससे पहले आईपीएल 2025 में भी शतक लगाने के बाद इस तरह से जश्न मनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar asked Rishabh Pant to do his somersault celebration after hunderd against England
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
एंडी फ्लॉवर की बराबरी पर पहुंचे पंत  
पंत एंडी फ्लॉवर के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 199 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। पंत ने दोनों पारियों में कुल नौ छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली, जिन्होंने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में नौ छक्के लगाए थे। फ्लिंटॉफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन (2005) में यह कारनामा किया था जबकि बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स (2023) में कुल नौ छक्के लगाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed