फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट सेना' ने 11 सालों से नहीं जीता IPL का खिताब, गावस्कर बोले- 'धोनी से सीखो कप्तान साब'

Fri, 05 Apr 2019 12:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar says virat kohli should learn from ms dhoni in IPL 2019
kohli-gavaskar-dhoni

इंडियन टी-20 लीग के 11 सीजन बीत चुक हैं और 12वां सीजन जारी है। लेकिन अभी तक विराट कोहली की टीम बैंगलोर ने कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टीम के साथ दुनिया के बड़े-बड़े सितारे जुड़े, लेकिन वो भी टी को खिताब नहीं जिता पाए। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर तंज कसा है।


 

sunil gavaskar says virat kohli should learn from ms dhoni in IPL 2019
gavaskar and kohli

सुनील गावसकर ने बैंगलोर के लगातार फ्लॉप रहने के बारे में बात करते हुए विराट कोहली को भी सलाह दी। इतना ही नहीं, गावसकर ने विराट की टीम को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई से सीख लेने की भी सलाह दी है। गावस्कर ने कहा, 'चेन्नई को मुंबई ने पिछले मुकाबला भले ही हरा दिया हो लेकिन धोनी की टीम जानती है कि उसे गिरकर कैसे खड़े होना है।'

sunil gavaskar says virat kohli should learn from ms dhoni in IPL 2019
RCB VS CSK

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में गावस्कर ने बताया कि बैंगलोर को चेन्नई से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने टीम की कमियां गिनाते हुए कप्तान कहोली को को भई सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar says virat kohli should learn from ms dhoni in IPL 2019
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

'विराट-डिविलियर्स पर निर्भर पूरी टीम' 
गावसकर की मानें तो आरसीबी के फ्लॉप शो की वजह टॉप दो बल्लेबाजों (विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स) पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होना भी है। पूर्व खिलाड़ी लिखते हैं, 'दोनों बेहतरीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऐसा लगता है कि टीम में वापसी करने की शक्ति ही नहीं है।' 

विज्ञापन
sunil gavaskar says virat kohli should learn from ms dhoni in IPL 2019
rcb
कमजोर गेंदबाजी
गावसकर के मुताबिक बैंगलोर की गेंदबाजी में भी कहीं दम नजर नहीं आता। गावस्कर ने लिखा, 'टीम के पास कोई अटैकिंग गेंदबाज न होना भही कोहली की परेशानी है। चहल के अलावा कोई गेंदबाज ऐसा नहीं है जो विपक्षी टीम को रन बनाने से रोक पाए।' बैंगलोर के पास नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज जैसे गैर अनुभवी गेंदबाज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed