{"_id":"634a9edfd3e46d6b442a564b","slug":"t20-wc-team-india-reached-brisbane-for-two-practice-matches-virat-kohli-axar-patel-rishabh-pant-suryakumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC VIDEO: दो प्रैक्टिस मैचों के लिए ब्रिस्बेन पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मजाकिया अंदाज में दिखे कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC VIDEO: दो प्रैक्टिस मैचों के लिए ब्रिस्बेन पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मजाकिया अंदाज में दिखे कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:21 PM IST
सार
बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली और अक्षर पटेल मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। विराट इससे पहले 10 और 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए प्रैक्टिस मैचों में नहीं खेले थे। ऐसे में आगामी दो प्रैक्टिस मैचों में खेलते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कोहली और अक्षर मस्ती करते हुए; हार्दिक और दिनेश कार्तिक कैमरे पर पोज देते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। शुरुआत में यानी 16 से 21 अक्तूबर तक क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। भारत समेत आठ टीमें पहले ही सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। ऐसे में ये टीमें क्वालिफाइंग राउंड के दौरान प्रैक्टिस मैच खेलती दिखेंगी। भारत भी 17 और 19 अक्तूबर को दो प्रैक्टिस मैच खेलेगा। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जाएंगे। इसके लिए टीम इंडिया शनिवार को ब्रिस्बेन पहुंची।
2 of 5
ब्रिस्बेन एयरपोर्ट पर भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली और अक्षर पटेल मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। विराट इससे पहले 10 और 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए प्रैक्टिस मैचों में नहीं खेले थे। ऐसे में आगामी दो प्रैक्टिस मैचों में खेलते दिख सकते हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे में टीम को हार मिली थी।
17 अक्तूबर को भारतीय टीम तीसरे प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, 19 अक्तूबर को भारत का सामना चौथे प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद टीम इंडिया सीधे 23 अक्तूबर को सुपर-12 के राउंड में खेलती दिखेगी। भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले विश्व कप में टीम इंडिया सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को हराया था। इस साल वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तब बड़ा झटका लगा, जब जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, उनकी जगह मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं, स्टैंडबाय में दीपक चाहर भी चोट की वजह से बाहर हो गए। ऐसे में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
एयरपोर्ट पर पंत, चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय: मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।