{"_id":"6325e5b49520ea65cb3b9815","slug":"t20-world-cup-2022-team-india-batsman-performance-statistics-in-t20-wc-check-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इस साल सूर्यकुमार के नाम सबसे ज्यादा रन, जानें वर्ल्ड कप टीम में शामिल बल्लेबाजों का प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इस साल सूर्यकुमार के नाम सबसे ज्यादा रन, जानें वर्ल्ड कप टीम में शामिल बल्लेबाजों का प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:44 PM IST
सार
भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों में केएल राहुल का औसत सबसे खराब और विराट कोहली का औसत सबसे अच्छा है। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों का इस साल कैसा प्रदर्शन रहा है...
विज्ञापन
1 of 11
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। 15 सदस्यीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पर 2007 के बाद ट्रॉफी देश में लाने की दारोमदार है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होनी है। शीर्ष क्रम मजबूत है, लेकिन मध्यक्रम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के ऊपर है। उन्होंने इस साल टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2 of 11
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों में केएल राहुल का औसत सबसे खराब और विराट कोहली का औसत सबसे अच्छा है। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों का इस साल कैसा प्रदर्शन रहा है...
रोहित शर्मा
3 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 136 टी-20 में 31.75 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक हैं। इसके अलावा उनके नाम 28 अर्धशतक भी हैं। वहीं, रोहित का स्ट्राइक रेट 140.64 का है। रोहित का टी-20 में हाईएस्ट स्कोर 118 रन का है। उन्होंने इस साल 17 पारियों में 26.43 की औसत से 423 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.38 का रहा है। वह दो बार 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल
4 of 11
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर राहुल का फॉर्म पिछले कुछ समय से चिंता का विषय रहा है। एशिया कप में भी वह अपने टच में नहीं दिखे थे। 2022 में राहुल ज्यादातर चोट से जूझते रहे हैं। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। राहुल के नाम 61 टी-20 में 39.26 की औसत और 140.92 के स्ट्राइक रेट से 1963 रन हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में दो शतक और 17 अर्धशतक हैं। उन्होंने इस साल पांच पारियों में 26.4 की औसत से 132 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.22 का रहा है। राहुल एक बार 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली
5 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस महीने से पहले विराट कोहली को टी-20 फॉर्मेट से बाहर करने की मांग की जा रही थी। हालांकि, एशिया कप कोहली के वरदान साबित हुआ। उन्होंने न सिर्फ इस टूर्नामेंट से अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाया, बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक भी जड़ दिया। कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 104 मैचों में 51.94 की औसत और 138.38 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक और 32 अर्धशतक है। 2022 में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने नौ पारियों में 51 की औसत से 357 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.8 का रहा है। कोहली ने चार बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।