सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: आज ही के दिन पाकिस्तान ने जीता था वर्ल्ड कप, लॉर्ड्स में शाहिद अफरीदी ने खेली थी तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jun 2022 06:14 PM IST
सार

2009 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला गया था। पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की टीम थी। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। 2007 में फाइनल में टीम इंडिया के हाथों पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
T20 World Cup: Pakistan won the World Cup on this day in 2009, Shahid Afridi played a stormy innings at Lord's
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 फॉर्मेट में एशियाई टीमों का बोलबाला रहा है। भारत और पाकिस्तान इस फॉर्मेट में पहला दो विश्व कप जीतने वाली टीम रही थी। भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान ने 2009 टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। पाकिस्तान की टीम 13 साल पहले आज ही के दिन यानी 21 जून 2009 को टी-20 की चैंपियन बनी थी।
Trending Videos
T20 World Cup: Pakistan won the World Cup on this day in 2009, Shahid Afridi played a stormy innings at Lord's
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2009 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला गया था। पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की टीम थी। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। 2007 में फाइनल में टीम इंडिया के हाथों पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2009 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के सामने तिलकरत्ने दिलशान, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने से सजी श्रीलंकाई टीम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Pakistan won the World Cup on this day in 2009, Shahid Afridi played a stormy innings at Lord's
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत खराब रही और तिलकरत्न दिलशान शून्य पर आउट हुए। इसके बाद जेहान मुबारक भी कुछ खास नहीं कर सके और शून्य पर आउट हुए। सनथ जयसूर्या ने 17 रन की पारी खेली। कुमार संगकारा ने 52 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली। 
T20 World Cup: Pakistan won the World Cup on this day in 2009, Shahid Afridi played a stormy innings at Lord's
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
जयवर्धने (1), चमारा सिल्वा (14), इसुरु उदाना (1) कुछ खास नहीं कर सके। वहीं, एंजेलो मैथ्यूज 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल रज्जाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर, शाहिद अफरीदी और उमर गुल को एक-एक विकेट मिला। 
 
विज्ञापन
T20 World Cup: Pakistan won the World Cup on this day in 2009, Shahid Afridi played a stormy innings at Lord's
ट्रॉफी के साथ शाहिद अफरीदी, यूनुस खान, सोहेल तनवीर और उमर गुल - फोटो : सोशल मीडिया
139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआच अच्छी रही। कामरान अकमल और शाहजेब हसन ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। कामरान 28 गेंदों पर 37 रन और शाहजेब 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक ने मिलकर पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाई। 

अफरीदी ने 40 गेंदों पर 54 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं, मलिक ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और जयसूर्या ने एक-एक विकेट लिया। टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमों के बारे में बात करें तो भारत और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड ने 2010, वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016, श्रीलंका ने 2014 और ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में खिताब जीता है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed