सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नाजुक मोड़ पर नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
TEAM India A Win Away From No. 1 Spot, Pakistan No 3
विराट कोहली - फोटो : getty
रियो ओलंपिक के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी कुछ बेहद दिलचस्प संघर्ष चल रहा है और इसी संघर्ष के बीच भारत टेस्ट में नंबर वन टीम बनने की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच नंबर वन की अनोखी जंग छिड़ गई है जबकि दोनों के बीच आपस में क्रिकेट मैच नहीं खेला जा रहा है। अगर पाक यह जंग जीतता है तो पहली बार वह नंबर वन टीम बनेगी।
Trending Videos

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

TEAM India A Win Away From No. 1 Spot, Pakistan No 3
पाकिस्तान - फोटो : twitter
इस महीने दुनियाभर में एक साथ 4 टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और ये सीरीज आईसीसी की अगली टेस्ट रैंकिंग के लिए काफी निर्णायक साबित होने जा रही हैं। खासतौर से तब जब पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर अपनी स्थिति काफी सुधार ली। यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

TEAM India A Win Away From No. 1 Spot, Pakistan No 3
टीम इंडिया - फोटो : PTI
पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन ने जहां उसकी रैंकिंग सुधार दी है तो टीम इंडिया के पास भी शानदार मौका है कि वह फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ओहदा हासिल कर ले। फरवरी में उससे शीर्ष पायदान से हाथ धोना पड़ा था। इस समय ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है जबकि टीम इंडिया दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है।
 

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

TEAM India A Win Away From No. 1 Spot, Pakistan No 3
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के सामने लक्ष्य यही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है और नंबर वन बनने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा।
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

TEAM India A Win Away From No. 1 Spot, Pakistan No 3
टीम इंडिया - फोटो : Twitter/
तीसरे नंबर पर काबिज हुई पाकिस्तान की टीम के पास भी नंबर वन बनने का बेहतरीन मौका है, लेकिन यह सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच और भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच चौथे मैच का परिणाम क्या होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed