{"_id":"5b3f30f24f1c1bae288b4ec4","slug":"team-india-has-a-chance-to-equalize-pakistan-in-t20-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेंजों के हाथों टीम इंडिया की हार चाहेगा पाकिस्तान, दांव पर लगा है सबसे बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेंजों के हाथों टीम इंडिया की हार चाहेगा पाकिस्तान, दांव पर लगा है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Fri, 06 Jul 2018 02:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट सेना शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई थी।
2 of 8
team india
वहीं दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी दांव पर लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ आज का मुकाबला जीतते ही टीम इंडिया टी-20 में लगातार आठ मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर लेगी। बता दें कि इसी साल पाकिस्तान ने भी टी-20 में लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज किया था। जबकि भारत ने अब तक लगातार सात टी-20 मैच जीते हैं।
3 of 8
TEAM India
बता दें कि भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है। इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था। उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कुलदीप यादव
इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता चाइनामैन कुलदीप की गेंदबाजी होगी। पहले मैच में हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने खिलाड़ियों से क्र्रीज पर संयम बरतने और गेंद को सावधानी से देखने की अपील की थी। बायीं बाजू में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज टिम कुरेन इंग्लैंड टीम से बाहर हैं। उनकी जगह उनके भाई सैम को जगह दी गई है ।
विज्ञापन
5 of 8
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड खेमा अभ्यास के लिए स्पिन गेंदबाजी मशीन 'मर्लिन' का इस्तेमाल करेगा, क्योंकि उसके पास अभ्यास की खातिर कलाई के स्पिन गेंदबाज नहीं हैं। इससे पहले 2005 एशेज से पहले इंग्लैंड ने इस मशीन का इस्तेमाल किया था जब ऑस्ट्रेलिया के पास शेन वार्न जैसा स्पिनर था। इंग्लैंड के शीर्षक्रम ने तेज आक्रमण को बखूबी झेला था जो भारत के लिए चिंता का सबब है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।