फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया फैसला, अफगानिस्तान से टेस्ट नहीं इंग्लिश क्रिकेटर्स के प्लान को समझने इंग्लैंड जाएंगे कोहली

Fri, 04 May 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
team india skipper virat kohli going to play county cricket in england
virat kohli test

भारतीय कप्तान विराट कोहली जुलाई में शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को आधिकारिक रूप से शीर्ष इंग्लिश काउंटी टीम सरे से करार किया। काउंटी टीम ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की।



कोहली जून में सरे के लिए तीन चैंपियनशिप मैच खेलेंगे, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ बंगलूरू में 14 से 18 जून तक होने वाले ऐतिहासिक मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होगा।

team india skipper virat kohli going to play county cricket in england
virat kohli

प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय पहले ही कह चुके हैं कि अगस्त में टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। क्लब ने कहा कि सरे काउंटी क्लब को भारतीय कप्तान कोहली से जून के महीने के लिए करार करने की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है।

कोहली ने कहा कि मैं लंबे समय से काउंटी क्रिकेट में खेलना चाह रहा था। मैं एलेक स्टीवर्ट और सरे का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे टीम के 2018 सत्र के दौरान जुड़ने का मौका दिया। मैं ओवल में खेलने के लिए बेताब हूं। कोहली नौ से 12 जून तक साउथम्पटन में रोज बाउल में हैंपशर के खिलाफ काउंटी में पदार्पण करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed