फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप 2018 जीतेगा भारत अगर चल गए टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी

Thu, 27 Sep 2018 06:08 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
team india win asia cup 2018 against bangladesh if these 5 players perform well
team india

भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब टीम इंडिया फाइनल खेलने उतरेगी तो फैंस की निगाहें टीम के इन पांच खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। आइए जानते हैं वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं, जो बांग्लादेशी टीम पर भारी पड़ सकते हैंः

रोहित शर्मा

team india win asia cup 2018 against bangladesh if these 5 players perform well
rohit sharma

टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा एशिया कप में टीम की कमान संभाल रहे हैं। हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप में लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 का आखिरी मैच टाई हो गया था। हालांकि, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने कुल 4 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 284 गेंदों का सामना कर 269 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और 1 नाबाद शतक लगाया। फाइनल में 'हिटमैन' से टीम को काफी उम्मीदें हैं कि वो ओपनर के तौर पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।

 

शिखर धवन

team india win asia cup 2018 against bangladesh if these 5 players perform well
शिखर धवन

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी सबसे अहम मानी जाती है। दोनों बल्लेबाज गजब की बल्लेबाजी करते हैं। टीम को इन दोनों सलामी जोड़ी पर पूरा यकीन है। इन दोनों खिलाड़ियों की फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि पूरे एशिया कप में रोहित के अलावा धवन ने भी अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में धवन ने अब तक 321 गेदों का सामना करते हुए 327 रन बनाए हैं। इस दौरान 'गब्बर' ने दो शानदार शतक लगाए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाती रायुडू

team india win asia cup 2018 against bangladesh if these 5 players perform well
rayudu

तकरीबन पांच साल बाद वन-डे में वापसी कर रहे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक 211 गेंदों का सामना कर 173 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। फाइनल में इनका खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है। बता दें कि रायुडू ने अपना आखिरी वन-डे जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2013 में खेला था।

 

विज्ञापन

रविंद्र जडेजा

team india win asia cup 2018 against bangladesh if these 5 players perform well
jadeja

करीब एक साल बाद वन-डे में वापसी करते हुए जडेजा ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस पूरे टूर्नामेंट में जडेजा ने कुल 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 7 विकेट लेने के साथ-साथ 25 रन भी अपने नाम किए। हालांकि, अब यह देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ जडेजा को फाइनल में जगह मिल पाती है या नहीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed