फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डे-नाइट टेस्ट में बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ा देंगे शमी, खुद बताया अपना मास्टरप्लान

Wed, 20 Nov 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 20 Nov 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
The length has to keep changing Mohammed Shami Strategy ahead of historic pink ball Test
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कोलकाता में होने जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट में अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। शमी ने कहा कि दिन रात के टेस्ट में बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए वह गेंद की लेंथ में बदलाव करते रहेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे शमी ने इंदौर में पहले टेस्ट में सात विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में 27 रन देकर तीन विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 31 रन देकर चार बल्लेबाजों को पविलियन भेजा था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए वह चीजों को सिंपल रखना चाहते हैं।

The length has to keep changing Mohammed Shami Strategy ahead of historic pink ball Test
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को विकेट पर नजरें बनाए रखनी होगी। पिच धीमी होने पर मुझे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और जब बल्लेबाज असहज नजर आए तो दबाव बनाना होगा । लैंग्थ में बदलाव करते रहने होंगे।’ इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने इंदौर टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल को चेताया है कि बांग्लादेशी टीम आने वाले मैचों में उनके सामने बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी ।

The length has to keep changing Mohammed Shami Strategy ahead of historic pink ball Test
mohammad shami

22 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों का गुलाबी गेंद से यह पहला टेस्ट होगा। भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विराट कोहली से बात करने के बाद इस मैच को डे-नाइट टेस्ट कराने का फैसला किया। बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड भी इसके लिए राजी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The length has to keep changing Mohammed Shami Strategy ahead of historic pink ball Test
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए क्रिकेट बोर्ड की ओर से काफी तैयारी की गई है। यह गुलाबी गुब्बारा इस टेस्ट मैच के लिए ही लगाया गया है।ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का कहना है पांच दिनों तक पिंक बॉल कैसे बर्ताव करेंगी यह काफी हद तक पिच के स्वभाव पर निर्भर करेगा। शमी ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। यह उसका पहला साल है और उम्मीद है कि वह आगामी सत्र में भी लय कायम रखेगी लेकिन अब विरोधी टीम उसके खिलाफ अधिक तैयारी के साथ उतरेगी ।’

विज्ञापन
The length has to keep changing Mohammed Shami Strategy ahead of historic pink ball Test
गौतम गंभीर

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि भारत के पास मुकम्मिल गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा कि कुछ टीमों के पास अच्छे तेज गेंदबाज और कुछ के पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन भारत के पास दो अच्छे स्पिनर और तीन अच्छे तेज गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तो खेल भी नहीं रहे हैं यानी कुल मिलाकर आठ अच्छे गेंदबाज हैं और यही वजह है कि पिछले दो साल में भारत ने कई बार टीमों को आल आउट किया है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed