फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी20 क्रिकेट में इन क्रिकेटरों का बोलबाला, आईपीएल इनके बिना लगे अधूरा

Fri, 26 Jan 2018 09:21 PM IST
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार Updated Fri, 26 Jan 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
these cricketers has played most matches in t20 cricket history
Chris Gayle
क्रिकेट के सबसे छोट फॉर्मेट टी-20 ने इस खेल की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया है। मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट टेस्ट और वनडे से भी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है। वहीं, दुनियाभर में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी है जिनकी मांग इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।


टी-20 क्रिकेट की बड़ी फ्रैंचाइजी भी इन दिग्गजों पर दांव लगाने से कभी नहीं चूकती। तेज क्रिकेट के किसी भी टूर्नामेंट में यह अब तक सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शायद उनके इसी अनुभव के चलते हर बार आईपीएल में ये खिलाड़ी एक बड़ा नाम बनकर उभरते हैं।

ड्वेन स्मिथ

these cricketers has played most matches in t20 cricket history
ड्वेन स्मिथ
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ टी-20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियो में शुमार हैं। टॉप ऑर्डर का यह तूफानी बल्लेबाज बड़े से बड़े गेंदबाज की रणनीतियों का खाक में मिला सकता है। स्मिथ ने अब तक कुल 308 टी-20 मैच खेलें हैं। स्मिथ आईपीएल के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट में भी खेलते हैं।

ब्रैंडन मैकुलम

these cricketers has played most matches in t20 cricket history
Brendon McCullum
टी-20 मैच खेलने के मामले में कीवी टीम का यह शानदार बल्लेबाज स्मिथ से भी आगे है। तेज क्रिकेट के स्पेशलिस्ट मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान भी दर्ज है। 318 टी-20 मैच खेलने वाले मैकुलम ने आईपीएल-1 के पहले ही मैच में 158 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस गेल

these cricketers has played most matches in t20 cricket history
Chris Gayle
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में 323 मैच के साथ तीसरे नंबर पर हैं। केकेआर के साथ आईपीएल का आगाज करने वाले क्रिस गेल बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेलते हैं। क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट और डीविलियर्स के साथ गेल आरसीबी के सबसे फेवरेट प्लेयर हैं।
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

these cricketers has played most matches in t20 cricket history
Dwayne Bravo
कैरीबियाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो डेथ ओवर्स में अपनी टीम के लिए जोरदार गेंदबाजी करते हैं। वहीं, मिडल ऑर्डर में खेलते हुए ब्रावो ने कई मैचों में के परिणाम बदले हैं। 371 मैच खेलने वाले ब्रावो आईपीएल 2013 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। आईपीएल के अलावा वह बिग बैश लीग में भी खेलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed