फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया से बाहर चल रहे अश्विन ने अपनी वापसी पर दिया 'बड़ा' बयान

Mon, 09 Oct 2017 12:54 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
this is ashwin statements on their returning to team india
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर आर अश्विन ने एक 'बड़ा' बयान दिया है। कभी जीत की अहम कड़ी रहे अश्विन को श्रीलंका के वन डे दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ भी वन डे टीम में नहीं चुना गया। उन्हें टी-20 में भी जगह नहीं मिली है। वह काउंटी में खेलने के बाद इन दिनों रणजी सेशन में तमिलनाडु की ओर से खेल रहे हैं।   

अश्विन को उम्मीद, टीम में जल्द वापसी करेंगे

this is ashwin statements on their returning to team india
आर अश्विन
अश्विन ने कहा है कि वह जल्द ही वन डे और टी-20 में वापसी करेंगे। उनको हाल ही में टीम से बाहर रखे जाने के चयनकर्ताओं के फैसले पर अश्विन ने किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। अंग्रेजी मीडिया को दिए साक्षात्कार में अश्विन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जल्द ही वन डे और टी-20 टीम में वापसी करूंगा। मैंने ज्‍यादा गलतियां नहीं की है। मैं अपनी लय को दोबारा हासिल करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने हालांकि कहा कि लय पाने में उन्हें अब काफी कठिन मेहनत करनी होगी।  

इंग्लैंड दौरा कोहली एंड कंपनी का कड़ा इम्तिहान होगा

this is ashwin statements on their returning to team india
अश्विन - फोटो : social media
अगले साल टीम इं‌डिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां विराट कोहली एंड कंपनी का कड़ा इम्तिहान होगा। लिहाजा अश्विन को काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया है। अश्विन ने वार्सेस्टरशायर के लिए कांउटी में क्रिकेट भी खेली है। चयनकर्ता अश्विन को इंग्लिश कंडीशन का अनुभव दिलाना चाहते हैं। ‌इसलिए उन्हें श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे की टीम में नहीं रखा गया। अश्विन श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन-जडेजा चैंपियंस ट्राफी में नहीं किए अच्छा प्रदर्शन

this is ashwin statements on their returning to team india
जडेजा और अश्विन
इसी बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अश्विन को बाहर रखे जाने पर कहा कि श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से वह युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को श्रीलंका में बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में रखा। अश्विन इंग्लैंड में चैंपियंस ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही उनको मिला। फाइनल में तो अश्विन और रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 ओवर में 137 रन दिए तथा उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। 
विज्ञापन

अश्विन वर्तमान में रणजी सेशन में भाग ले रहे हैं

this is ashwin statements on their returning to team india
ashwin - फोटो : icc
टीम इंडिया 2018 में टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे में जुलाई से सितंबर के बीच 3 टी-20, 3 वन डे और 5 टेस्ट खेलेगी। विराट कोहली को इंग्लैंड में अपने आपको प्रूव करना है। अश्विन वर्तमान में रणजी सेशन में भाग ले रहे हैं। तमिलनाडु की तरफ से  खेलते हुए अश्विन ने आंध्र प्रदेश की पहली पारी में 4 विकेट लिए। त्रिपुरा के खिलाफ मैच में भी वह उपलब्‍ध रहेगा। यह मैच 14 से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed