{"_id":"5ae976f44f1c1b86098b7b7f","slug":"this-is-how-virat-kohli-celebrates-wife-anushka-sharma-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच जीतते ही ऐसे नजर आए मिस्टर एंड मिसेज कोहली, अकेले में कुछ यूं किया बर्थडे सेलिब्रेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच जीतते ही ऐसे नजर आए मिस्टर एंड मिसेज कोहली, अकेले में कुछ यूं किया बर्थडे सेलिब्रेट
Wed, 02 May 2018 08:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 में मंगलवार को विराट कोहली ने अपनी अगुवाई में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराते हुए इस जीत को पत्नी अनुष्का शर्मा को डेडिकेट किया। मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान विराट ने कहा, 'मेरी पत्नी यहां हैं और आज उनका बर्थडे है, इसलिए मैं खुश हूं कि उन्होंने हमें जीतते हुए देखा। यह उनके लिए एक छोटा सा तोहफा है। उनके सामने दो अंक हासिल करके बहुत खुशी मिली।'
2 of 4
इस दौरान स्टैंड्स पर खड़ी अनुष्का का चेहरा शर्म से लाल हो रहा था। आंखों ही आंखों में दोनों के बीच प्यार भरे इशारे पूरी दुनिया देख रही थी।
3 of 4
मैच के बाद विराट ने अपनी दुल्हनियां अनुष्का शर्मा के साथ न सिर्फ क्वालिटी टाईम बिताया बल्कि अकेले में खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'सबसे अच्छे, प्यारे और बहादुर शख्स के साथ सबसे प्यारा जन्मदिन, इसे खास बनाने के लिए शुक्रिया।' तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पीछे थोड़ी सजावट और केक रखे दिख रहे थे। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे।
इससे पहले विराट कोहली ने भी अनुष्का को विश करते हुए एक पोस्ट किया था। सुबह मैच से पहले विराट ने एक तस्वीर शेयर की थी। उसमें विराट पत्नी अनुष्का को केक खिला रहे थे। फोटो के साथ विराट ने लिखा था, 'हैपी बर्थडे माय लव। सबसे पॉजिटिव और ईमानदार इंसान, जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू अनुष्का।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।