फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिम पैन को मिली तीन लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए टीम इंडिया को 'पेन'

Sun, 08 Oct 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 08 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
tim paine got three life lines in first t20i against india
टिम पैन - फोटो : india today

टीम इंडिया ने रांची में शनिवार को हुए वर्षाबाधित पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग अपेक्षा से कमजोर नजर आई। टीम इंडिया के फील्डरों ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पैन को तीन लाइफलाइन दी। मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इतने जीवनदानों का फायदा नहीं उठा पाया और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गया।

टिम पैन को मिली तीन लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए टीम इंडिया को 'पेन'

tim paine got three life lines in first t20i against india
टिम पैन

टीम इंडिया की लचर फील्डिंग ऑस्ट्रेलियाई पारी के 15वें ओवर में देखने को मिली जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92/6 था। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की कहर बरपाती गेंदों पर पैन पूरी तरह असहाय नजर आए, लेकिन भारतीय फील्डरों ने उन्हें क्रीज पर डटे रहने के तीन मौके दिए। 

टिम पैन को मिली तीन लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए टीम इंडिया को 'पेन'

tim paine got three life lines in first t20i against india
d - फोटो : espncricinfo

पैन को सबसे पहली लाइफलाइन खुद गेंदबाज चहल ने दी। पहली गेंद पर पैन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनका टाइमिंग अच्छा नहीं रहा और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी भाग में लगकर गेंदबाज की तरफ गई। चहल ने अपने बाई ओर डाइव लगाईं और लगभग कैच भी पूरा किया, लेकिन जैसे ही वो जमीन पर गिरे तो गेंद उनके हाथ से छूट गयी। तब पैन 2 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिम पैन को मिली तीन लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए टीम इंडिया को 'पेन'

tim paine got three life lines in first t20i against india
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI

इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर दुनिया के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने पैन को जीवनदान दिया। चहल ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर पैन आगे बढ़े और लेग साइड में शॉट जमाने का प्रयास किया। वो पूरी तरह बीट हुए और साथ ही धोनी भी बीट हो गए। धोनी के पेड पर गेंद लगकर आगे की तरफ चली गई। इससे पैन को अपनी क्रीज में लौटने का समय मिल गया।

विज्ञापन

टिम पैन को मिली तीन लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए टीम इंडिया को 'पेन'

tim paine got three life lines in first t20i against india
Bhuvneshwar Kumar

अगली ही गेंद पर पैन ने लंबा शॉट जमाया, लेकिन डीप मिडविकेट पर मुस्तैद भुवनेश्वर कुमार ने आसान कैच टपका दिया। तब पैन 3 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे। पैन इन लाइफलाइन्स का फायदा नहीं उठा पाए और एक चौके व एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बुमराह ने शानदार यॉर्कर पर अपना शिकार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed