{"_id":"675520f6db2e71546f0de14b","slug":"to-help-vinod-kambli-sunil-gavaskar-and-1983-world-cup-winning-team-come-forward-know-whole-matter-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gavaskar-Kambli: विनोद कांबली को लेकर महान सुनील गावस्कर का बयान आया सामने, बोले- उनका ख्याल रखना चाहता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gavaskar-Kambli: विनोद कांबली को लेकर महान सुनील गावस्कर का बयान आया सामने, बोले- उनका ख्याल रखना चाहता हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:00 AM IST
सार
1983 की टीम के सदस्य रहे बलविंदर सिंह संधू ने भी खुलासा किया कि उन्हें और उनके साथियों को कांबली की आर्थिक मदद करने में खुशी होगी, लेकिन ऐसा तभी होगा जब पूर्व बल्लेबाज रिहैबिलिटेशन में दाखिला लेने के लिए तैयार हों।
विज्ञापन
1 of 4
कांबली और गावस्कर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर चिंताओं के बीच उनकी मदद करने की बात कही है। हाल ही में कांबली ने शिवाजी पार्क में दिवंगत रमाकांत आचरेकर और सचिन तेंदुलकर के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जहां कांबली को उठने, स्पष्ट रूप से बोलने और खुद को ठीक से संचालित करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था। उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई फैंस ने कांबली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। कांबली वित्तीय संकट से भी गुजर रहे हैं। एक बातचीत के दौरान गावस्कर ने खुलासा किया कि 1983 विश्व कप विजेता टीम वास्तव में कांबली की मदद करना चाहती है।
गावस्कर का बयान
2 of 4
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
- फोटो : Twitter
गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, 'मुझे लगता है कि 1983 की विश्व विजेता टीम हमारे युवा खिलाड़ियों के प्रति बहुत सचेत है। वे हमारे बेटे की तरह हैं। हम अपने क्रिकेटरों के बारे में बहुत चिंतित हैं, खासकर जब भाग्य उनका साथ छोड़ देता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यहां मदद करना शब्द सही रहेगा। '83 की टीम कांबली की देखभाल करना चाहती है और उन्हें अपने पैरों पर वापस खड़े होने में मदद करना चाहती है। हम इसे कैसे करेंगे, यह हम निकट भविष्य में देखेंगे। हम कांबली समेत उन क्रिकेटरों की देखभाल करना चाहते हैं, जिन पर भाग्य कभी-कभी कठोर हो जाता है। '83 की टीम यही करना चाहती है।'
बलविंदर का बयान
3 of 4
गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
- फोटो : Twitter
1983 की टीम के सदस्य रहे बलविंदर सिंह संधू ने भी खुलासा किया कि उन्हें और उनके साथियों को कांबली की आर्थिक मदद करने में खुशी होगी, लेकिन ऐसा तभी होगा जब पूर्व बल्लेबाज रिहैबिलिटेशन में दाखिला लेने के लिए तैयार हों। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'कपिल ने मुझे साफ तौर पर कह दिया है कि अगर कांबली रिहैबिलिटेशन के लिए जाना चाहते हैं तो हम उनकी वित्तीय मदद करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्हें पहले खुद रिहैब में जाने की बात कहनी होगी। केवल अगर वह ऐसा करते हैं तो हम बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं, भले ही उपचार कितने समय तक चले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कांबली का करियर
4 of 4
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
- फोटो : Twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कांबली 14 बार रिहैब के लिए गए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।